x
लाइफस्टाइल

Health Tips: नमक वाले पानी से दूर हो जाती है कई बीमारियां


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आजकल हम अपनी निजी जिंदगी में इतने व्यस्त होते जा रहे है की अपनी सेहत का ख्याल रखने का भी ध्यान नहीं रहता। आजकल की जिंदगी में शरीर को जरूरी मिनरल्स की पूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसे में शरीर कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। शरीर को समय-समय पर आवश्यक मिनरल्स की भरपाई करते रहना चाहिए ताकि शरीर को स्वस्थ रखा जा सके।

नमक वाला पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोज सुबह नमक का पानी पीने से शरीर में कई तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सीमित मात्रा में इसके सेवन से आपको कई फायदे मिलेंगे। रोज सुबह नमक का पानी पीने से डायबिटीज और पेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करने का कारगर तरीका है।

त्वचा में निखार :
नमक का पानी पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इससे मुंहासे, दाग धब्बों से आसानी से निजात पाई जा सकती है। इसके साथ ही नमक के पानी से त्वचा में भी निखार लाया जा सकता है।

गले में खराश की समस्या करे दूर :
नमक के पानी से गरारे करने से गले में मौजूद बैक्टीरिया को साफ किया जा सकता है। इससे गले में खराश की समस्या दूर होगी। ये गले की कोशिकाओं में सूजन को भी कम करता है। गले के संक्रमण या गले के दर्द के दौरान नमक के पानी का इस्तेमाल आपको राहत दिला सकता है। समुद्री नमक में सूजन को कम करने वाले गुण होते है। जिसके कारण गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे करने पर यह गले की संक्रमित कोशिकाओं की सूजन को दूर करने में सहायक होता है।

मुंह की बदबू दूर करे :
नमक के पानी का उपयोग मॉउथवॉश के तौर पर भी कर सकते है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है। ये मसूड़ों में सूजन, मुंह की दुर्गंध और कैविटी को दूर करता है। 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच समुद्री नमक मिलाएं और इसे मुंह में लगभग 1-2 मिनट तक रखें। इससे दांतों को साफ करने में मदद मिलेगी।

बैक्टीरिया खत्म :
शरीर में कई खतरनाक बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारने के लिए भी नमक का पानी काफी अच्छा रहता है। नमक के पानी में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल होता है, जिससे बैक्टीरिया को मारा जा सकता है।

पैरों के लिए :
पैरों से बदबू आने की समस्या में भी नमक के पानी का उपयोग कर सकते है। इसके लिए एक बड़े कटोरे में गुनगुना पानी लें और इसमें 1-2 कप नमक मिला लें। अब कुछ देर तक पैरों को इस पानी में डुबोकर रखें। 20 मिनट बाद पैरों को नॉर्मल पानी से धो लें।

मांसपेशियां मजबूत :
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी नमक का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए काला नमक को गुनगुने पानी में मिलाकर रोजाना पीना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद पोटैशियम दूर होता है जिसकी वजह से मांसपेशियां मजबूत होती है। नमक के पानी से शरीर को हाइड्रेट करने में भी काफी मदद मिलती है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।

लिवर की परेशानी :
लिवर में अगर किसी प्रकार की परेशानी है तो नमक के पानी से लिवर की समस्‍या को भी दूर किया जा सकता है। नमक के पानी से खराब या डैमेज लिवर सेल्‍स दोबारा काम करने लगती है। शरीर से टॉक्‍सिन निकालना काफी जरूरी होती है। इसके लिए भी नमक का पानी पीने से काफी फायदा पहुंच सकता है।

स्किन के लिए :
नमक का स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने का भी कारगर तरीका है। इसमें मौजूद सल्फर के घटक त्वचा की सतह को साफ करके मुलायम बनाए रखने में मदद करते है। स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए नमक वाले पानी का सेवन करें।

Back to top button