Close
विश्व

भारत ने बंद किया ऑपरेशन कावेरी,युद्धग्रस्त सूडान से किया शुक्रिया

नई दिल्ली – सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया था। जिसे अब बंद कर दिया है। इस अभियान के तहत सूडान से 3,862 भारतीयों को बचाया गया। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के साथ ही जेद्दा के एक स्कूल में बनाई गई सुविधा कैंप को भी बंद कर दिया गया।

भारत सरकार ने सउदी की राजधानी जेद्दा में बनाए अपने ट्रांसिट फैसिलिटी को भी बंद कर दिया है। सउदी अरब में भारत के दूतावास ने बताया है कि सूडान से लाए गए लोगों को जिस इंटरनेशनल इंडियन स्कूल, जेद्दा में रखा जा रहा था, और उस स्कूल को ट्रांजिट फैसिलिटी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। उसे बंद कर दिया गया है। अब तक सूडान से लाए गए सभी को लोगों को ऑपरेशन कॉवेरी के तहत हिंदुस्तान भेज दिया गया है. हम सउदी सरकार को सहयोग देने के लिए शुक्रिया करते हैं।

विदेश में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा है। अनिश्चित सुरक्षा परिस्थितियों में देश भर के विभिन्न स्थानों से यात्रियों को पोर्ट सूडान ले जाना एक जटिल काम था। 17 भारतीय वायुसेना की उड़ानों और 5 भारतीय नौसेना के जहाज के माध्यम से लोगों को पोर्ट सूडान से सऊदी अरब के जेद्दा ले जाया गया। इसके साथ ही, विदेश मंत्री ने इस काम में मदद करने वाले देशों को धन्यवाद दिया। विदेश मंत्री ने सूडान में फंसे भारतीयों के बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों के योगदान की सराहना की।

Back to top button