Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

शादी में शिबानी ने पहनी इतनी महंगी हील्स, दाम सुनकर उड़ेंगे होश

मुंबई – फरहान अख्तर और श‍िबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। यह कपल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बना हुआ है और लगातार दोनों के शादी के फोटोज वायरल हो रहे हैं। आप सभी को बता दें कि यह कपल खंडाला स्थ‍ित उनके फार्महाउस में अपने करीब‍ियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधा। वहीं दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो भी अब तक सामने आ चुके है।

आपको बता दें कि रेड गाउन और Veil में श‍िबानी का ब्राइडल लुक कई लोगों को पसंद आया। वहीं अब उनकी वेड‍िंग फोटोज भी लोगों का दिल जीत रहीं हैं। अपनी शादी से कुछ देर पहले ही श‍िबानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में उन्होंने अपने रेड हील्स दिखाते हुए लिखा ‘चलो ये करते हैं।’ इस दौरान वह अपनी शादी की ही बात कर रही थीं। आपको बता दें कि शादी में श‍िबानी ने जो हील पहनी वह लाल रही और वह ब्यूटीफुल पंप्स Aquazzura के ब्राइडल कलेक्शन के रहे।

आपको बता दें कि लव लिंक स्ल‍िंग लेबल की इस पेयर की कीमत भी आसमान छूती है। ये पंप्स 82 हजार रूपये के हैं। जी हाँ, वैसे शादी भी कहा बार-बार होती है, तो इस खास दिन के लिए खुदपर इतना खर्च तो बनता ही है। आपको बता दें कि शादी के लिए फरहान ने ऑल-ब्लैक सूट पहना था और गले में बो-टाइ और ब्लैक शेड्स में एक्टर काफी जंच रहे थे। फरहान की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में ऋत‍िक रोशन, रिया चक्रवर्ती, फराह खान, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, डायरेक्टर आशुतोष गोवार‍िकर, साक‍िब सलीम, सतीश कौशिक समेत कई अन्य स्टार्स भी शामिल रहे।

Back to top button