x
लाइफस्टाइल

Health Tips: सेहत के लिए काफी फायदेमंद है मूली


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इसी मौसम में आपको बाजार में कई हरी पत्ती वाली सब्जिया देखने को मिलेगी। जो काफी सारे विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होती है। जिसके सेवन से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हरी सब्जियों केअलावा कुछ और भी ऐसी सब्जियां है जिनके फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

मूली को हम ज्यादातर सलाद, सब्जी, अचार और पराठे के रूप में इस्तेमाल करते है। मूली खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है, लेकिन वो सिर्फ इस वजह से इसको नहीं खाते क्योंकि इसको खाने के बाद डकार और महक आती है। लेकिन मूली को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूली में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन सी के अलावा आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। मूली में पाए जाने वाले तत्व कई बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकते है। आज हम बताएंगे मूली के फायदे के बारे में।

दिल :
सर्दियों के मौसम में मूली का सेवन दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। मूली में एंटी ऑक्सीडेंट और एंथोक्यानिन पाया जाता है। जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकते है। मूली के सेवन से हार्ट से जुडी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

सर्दी-खांसी :
सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या अक्सर परेशान करती है। सर्दी-खांसी की समस्या से बचने के लिए आप मूली को डाइट में शामिल कर सकते है। मूली में एंटी कंजेस्टिव गुण पाए जाते है, जो खांसी की समस्या से छुटकारा दिला सकते है।

इम्यूनिटी :
सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर पड़ जाती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए मूली का सेवन फायदेमंद हो सकता है। मूली में विटामिन A, C, B6, पोटैशियम और अन्य मिनरल पाए जाते है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते है।

एनीमिया :
अगर आपको एनीमिया की समस्या है तो आप अपनी डाइट में मूली के पत्तों को शामिल कर सकते है। खून की कमी को दूर करने के लिए आप मूली के पत्तों का जूस निकाल कर पी सकते है।

एसिडिटी :
अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो कच्ची मूली का सेवन करें। कच्ची मूली में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकता है।

Back to top button