Close
कोरोनाविश्व

अजब कानून!! बिना वैक्सीन लगवाए लोगों पर लगा COVID लॉकडाउन

ऑस्ट्रिया – चीन की लेबोरेटरी से फैली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की पहली लहर के खतरनाक कहर का सामना पूरी दुनिया ने किया। कोई भी देश इसके चुंगुल से बच नहीं पाया। इस भयावह महामारी से बचने के लिए दुनिया के ज्यादातर देशो ने पूर्णतः लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था। लेकिन अब काफी समय के बाद कोरोना का कहर कम होता जा रहा है। लेकिन यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है।

हालही में यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया ने पूरे देश में कोविड लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस लॉकडाउन के दौरान बिना वैक्सीन लगवाए लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी होगी। लॉकडाउन लगाने का निर्णय ऑस्ट्रिया के संघीय राज्यों की सरकार और प्रमुखों ने साथ मिलकर लिया है। ऑस्ट्रिया के चांसलर अलेक्जेंडर स्कालेनबर्ग ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि बिना कोविड वैक्सीन की डोज लिए लोग सिर्फ बुनियादी जरूरतों के लिए ही घर से निकल पाएंगे। इसमें काम पर जाना, किराने का सामान खरीदना या मेडिकल इमरजेंसी शामिल है। इस दौरान पुलिस प्रतिबंधात्मक उपायों के अनुपालन की निगरानी करेगी और अपराधियों को सजा का सामना करना पड़ेगा। ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस के मामले फिलहाल स्थिर है, लेकिन यूरोपीय देशों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नया प्रतिबंध ऑस्ट्रिया की 8.9 मिलियन आबादी में से लगभग 2 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है। लॉकडाउन 12 साल से कम उम्र के लोगों पर लागू नहीं होता है क्योंकि वे देश के कानून के तहत COVID-19 के खिलाफ टीकाकरण के योग्य नहीं है। ऑस्ट्रिया में अभी तक 6 मिलियन लोगों को ही कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगी है। बता दे की ऑस्ट्रिया में पश्चिमी यूरोप में सबसे कम टीकाकरण दर है। अभी तक कुल आबादी के लगभग 65 फीसदी लोगों को ही वैक्सीनेट किया गया है। देश में पिछले कुछ हफ्तों में नए संक्रमणों में वृद्धि देखी गई है। शनिवार को ऑस्ट्रिया में 13,152 से अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि एक सप्ताह पहले 6 नवंबर को 9,943 मामले दर्ज किए गए थे।

Back to top button