दुबई – आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड में अभी तक कुल पांच मैच खेले जा चुके है। ग्रुप-1 की सभी टीमें अपने-अपने हिस्से का पहला मैच खेल चुकी है, जबकि ग्रुप-2 के अभी दो ही मैच खेले गए है।
इस बार टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) शुरू होने से पहले टीम इंडिया को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार कहा गया। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ एक हार ने टीम इंडिया को फंसा दिया। और अब स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की धमाकेदार जीत ने ग्रुप 2 में हलचल मचा दी है। विराट कोहली की टीम सेमीफाइनल (Semifinal) में पहंचेगी या नहीं फिलहाल इसकी कोई गारंटी नहीं है। ग्रुप-2 में 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ग्रुप-2 में अफगानिस्तान टॉप पर पहुंच गया है। वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। जिसने 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।
सुपर 12 ग्रुप-1 | मैच | जीत | हार | टाई | NR | प्वॉइंट्स | NRR |
इंग्लैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +3.970 |
श्रीलंका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.583 |
ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.253 |
दक्षिण अफ्रीका | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.253 |
बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.583 |
वेस्टइंडीज | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -3.970 |
सुपर 12 में टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. दोनों ग्रुप में 6-6 टीमें है। और यहां से दो-दो टीमों को सेमीफ़ाइनल में एंट्री मिलेगी।यानी कुल मिलाकर 8 टीमों का सफर सुपर 12 में ही खत्म हो जाएगा। नॉकआउट स्टेज में टीमों को पहुंचने के लिए एड़ी चोटी को ज़ोर लगाना होगा। ग्रुप 2 के प्वाइंटस टेबल पर नज़र डालें तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खाते में 2-2 अंक है। लेकिन स्कॉटलैंड के खिलाफ 130 रनों से बड़ी जीत के बाद अफगानिस्तान की टीम पहले नंबर पर है। उनका नेट रनरेट प्लस 6.500 है। जबकि पाकिस्तान का नेट रनरेट प्लस 0.973 है। लेकिन पाकिस्तान के हाथों करारी हार के बाद टीम इंडिया का नेट रनरेट माइनस 0.973 है।
सुपर 12 ग्रुप-2 | मैच | जीत | हार | टाई | NR | प्वॉइंट्स | NRR |
अफगानिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +6.500 |
पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.973 |
न्यूजीलैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
नामीबिया | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
इंडिया | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.973 |
स्कॉटलैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -6.500 |
स्कॉटलैंड सबसे खराब नेट रनरेट के साथ ग्रुप-2 में सबसे आखिरी पायदान पर है। ग्रुप-1 की बात करें तो इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया एक-एक जीत दर्ज कर चुके हैं। नेट रनरेट के हिसाब से टॉप पर इंग्लैंड है।