Close
मनोरंजन

निक जोनस ने बेटी मालती के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर -फोटो

मुंबई – कपल ने जनवरी 2022 में अपनी लाडली बेटी का स्वागत किया था, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में भाग लेने के बाद उनकी लिटिल मिस सनशाइन का चेहरा आखिरकार उन्होंने अपने फैंस के लिए रिवील कर ही दिया। इस बीच निक ने अपने आधिकारिक हैंडल पर मालती मैरी को अपनी बाहों में पकड़े हुए एक प्यारी सी तस्वीर साझा की. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी ऐड किया।

Nick Jonas ने इंस्टाग्राम पर बेटी Malti Marie Chopra Jonas को गोद में लिए एक तस्वीर शेयर की है। मालती बहुत ही क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर को देख फैन्स भी अपना दिल हार बैठे। वो मालती की तुलना पापा निक से कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि मालती एकदम निक जोनस की कार्बन कॉपी लग रही हैं।

हाल ही में, प्रियंका ने एक खास बातचीत के दौरान अपने निजी जीवन के बारे में बात की थी, जब इस खास बातचीत के दौरान प्रियंका से पूछा गया था कि उनके पति निक जोनस उन सभी लड़कों से कैसे अलग हैं जिन्हें उन्होंने पहले डेट किया था ? इसका जवाब देते हुए सिटाडेल फेम ने कहा था कि, ‘वो जो भी शो करती हैं या जब भी वो रेड कार्पेट पर चलती हैं तो निक ज्यादा एक्साइटेड होते हैं. वो एक तरफ हट जाएंगे और मेरी तस्वीरें लेने देंगे. ‘

प्रियंका और निक जोनस इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि जब एक शूटिंग पर हो या बिजी हो, तो दूसरा बेटी मालती के साथ रहे, उसका ख्याल रखे। प्रियंका और निक अकसर ही मालती के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। हाल ही प्रियंका के पापा की डेथ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर प्रियंका ने अपने घर पर खास पूजा रखी, जिसमें मालती को लहंगा पहनाया था। लहंगे में मालती बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही थीं।

Back to top button