x
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के साथ छैंया छैंया पर किया डांस -देखे वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अपनी फिटनेस और ग्लैम लुक से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। हाल ही में हुए अवॉर्ड शो के दौरान कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgan), सोनू सूद (Sonu Sood), मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ( Harnaaz Kaur Sandhu) के साथ मलाइका अरोड़ा को भी स्पॉट किया गया।

फेमस बॉलीवुड फोटोग्राफर मानव मिगलानी ने एक्ट्रेस का यह डांस वीडियो शेयर किया है। आपको बता दें कि इस दौरान मलाइका अरोड़ा ब्लैक फिशटेल गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ मिस यूनिवर्स हरनाज संधू सिल्वर कलर एंबेलिश्ड गाउन को कैरी किया। इंटरनेट वर्ल्ड में इनका यह डांस धूम मचा रहा है। मलाइका अरोड़ा ने अपने फेमस सॉन्ग ‘छैंया छैंया’ पर शानदार डांस किया। आपको बता दें कि इस बार मलाइका ने अकेले नहीं बल्कि मिस यूनिवर्स हरनाज संधू (Malaika & Harnaaz Dance on Chaiyya Chaiyya) के साथ जमकर ठुमके लगाए हैं। सोशल मिडिया पर इनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि एक इवेंट के दौरान ये दोनों स्टार्स एक साथ आए थे और मलाइका ने अपने जबरदस्त डांस से एक बार फिर मदहोश कर दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ का फेमस सॉन्ग ‘छैंया छैंया’ ( Chaiyya Chaiyya) है। इस गाने को सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बीच शानदार केमस्ट्री देखने को मिली। आज भी इस गाने का क्रेज फैंस के बीच नजर आता है।

Back to top button