x
लाइफस्टाइल

Dussehra 2021: जानिए दशहरा के दिन रावण दहन के शुभ मुहूर्त


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दशहरा या विजयदशमी आज यानी 15 अक्टूबर, शुक्रवार को है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसके अलावा मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। तभी से इस त्योहार को मनाने की परंपरा चली आ रही है।

चंद्रमा रात 9 बजकर 16 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। राहु वृषभ राशि में है। सूर्य, बुध, मंगल कन्‍या राशि में है। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में है। गुरु, शनि और चंद्रमा मकर राशि में गोचर में चल रहे है। बुध, गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है।

रावण दहन के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक।
अमृत काल- रात को 10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

कथा के अनुसार जब दुर्योधन ने पांडवों को बारह वर्ष तक वनवास और एक वर्ष तक अज्ञातवास दिया था, तो अज्ञातवास के समय अर्जुन अपने धनुष-वाण शमी के वृक्ष में छिपा कर विराट राजा के यहां नौकरी करने लगे थे। एक दिन विराट राजा का पुत्र उत्तर कुमार गायों की रक्षा के लिए कौरवों से लड़ने गया, तब शत्रुओं की प्रबल सेना देखकर उत्तर कुमार ने रणभूमि से भागने का उपक्रम किया, पर अर्जुन ने उसे रोककर अपने धनुष-वाण शमी के पेड़ से निकाले और शत्रुओं पर विजय प्राप्त की। इस प्रकार विजयादशमी प्राचीन काल से अधर्म पर धर्म की, पशुता पर मानवता की, राक्षसत्व पर देवत्व की विजय का दिन है।

Back to top button