x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

‘यहां’ एक दूसरे की पत्नी को चुरा लेते हैं लोग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हमारी धरती पर अजीब परंपराएं प्रचलित हैं। कई जनजातीय इलाकों में लोग तरह-तरह की परंपराओं पर विश्वास करते हैं। जनजातीय इलाकों में लोग तरह-तरह की परंपराओं और अंधविश्वासों से घिरे हुए होते हैं। हम इसी तरह की एक घटना के बारे में चर्चा करने वाले हैं, जो हम भारतीयों के लिए बिल्कुल नई है। जिस तरह हमारे देश में शादी-विवाह और समारोह को लेकर अलग-अलग तरह की प्रथम प्रचलित हैं, उसी तरह दुनिया के कई देशों में अनेक तरह के प्रथाएं प्रचलित होती हैं।

अब हम जिस घटना के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं, वह अफ्रीकन देश की है। अफ्रीका में एक वोदोब्बो जनजाति हैं। यहां लोगों में एक अजीब तरह की परंपरा प्रचलित है। इस जगह पर एक खास मेला लगाया जाता है, जहां पर लोग एक दूसरे की पत्नियों को चुरा लेते हैं। जो व्यक्ति किसी दूसरे की पत्नी को चुराने में कामयाब हो जाता है तो उसी व्यक्ति से उस महिला की शादी हो जाती है। इसके पश्चात उस महिला का पति भी इस घटना से इनकार नहीं कर सकता है। इसके पश्चात दोनों समुदायों की तरफ से उस शादी को मंजूरी दी जाती है। यदि किसी व्यक्ति की पहले ही शादी हो रखी है तो भी वह इस मेले में भाग लेकर अपने पसंद की शादी कर सकता है। इसके पश्चात परिवार वाले धूमधाम से उस लड़के की शादी करवा देते हैं।

इस घटना के लिए एक खास मेले का आयोजन किया जाता है। यह मेला इसलिए लगाया जाता है ताकि लोग अपने मनपसंद शादी कर सकें। इस मेले में भाग लेने वाले युवा लोग होते हैं। इसके साथ ही यह मेला सभी की मर्जी से ही आयोजित किया जाता है। अफ्रीका के ऐसे जनजातीय इलाकों में इस घटना का लोग प्रथा की तरह पालन करते हैं। यह प्रथा इसलिए बनाई गई है ताकि लोग अपने पसंद की शादी कर सकें।

Back to top button