x
ट्रेंडिंगभारतमनोरंजन

मालदीव्स वर्सेज लक्षद्वीप की बहस के बीच ईशा गुप्ता ने लक्षद्वीप में लगाई डुबकी, शेयर की थ्रोबैक फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – देशभर में मालदीव्स वर्सेज लक्षद्वीप की बहस छिड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समुद्र तट से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए विदेश की बजाय देश में ही घूमने की अपील की। उनकी इस अपील के बाद मालदीव वासियों ने बुरा भला कहना शुरू कर दिया, जिसके बाद पूरा बॉलीवुड मालदीव्स के खिलाफ बात करने लगा। उन्होंने मालदीव में छुट्टियां बिताने की जगह लक्षद्वीप या सिंधुदुर्ग में छुट्टी बिताने की बात कही। सपोर्ट करने वालों की लिस्ट में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का नाम भी जुड़ गया है।

सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार ने लक्षद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात की

लक्षद्वीप और मालदीव के बीच इन दिनों हालात ठीक नहीं है. इस बीच तमाम बॉलीवुड सितारे भारत के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के बाद ईशा गुप्ता ने भी खास तरीके से लक्षद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात की है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लक्षद्वीप की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

ईशा गुप्ता ने किया सपोर्ट

कई लोगों का मालदीव में छुट्टियां मनाने का सपना होता है। मगर हाल ही में हुए इंसीडेंट के बाद मालदीव यूजर्स के निशाने पर आ गया है। लक्षद्वीप वर्सेज मालदीव्स की बहस में ईशा गुप्ता ने भी भारत को सपोर्ट किया है। उन्होंने थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लक्षद्वीप जाने की वजह के बारे में बताया है। उनकी फोटो पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं। शानदार पोस्ट के साथ ईशा ने लक्षद्वीप को सबसे सुंदर बीच भी बता दिया है. ऐसा करके उन्होंने, मालदीव और लक्षद्वीप के बीच चल रही बहस में साफ तौर पर भारत का सपोर्ट किया है.

लक्षद्वीप के लिए कही ये बात

पुरानी फोटो शेयर करते हुए ईशा ने बताया कि वो लक्षद्वीप की सैर कर चुकी हैं और ये मैजिकल जगह है। ईशा, लक्षद्वीप के समंदर में गोते खाते, डुबकी लगाती दिख रही हैं।एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में बताया कि ये कितनी सुंदर जगह है और वो यहां फिर आना चाहेंगी। वो जगह जो मैजिकल है, जो लक्षद्वीप है। वापस वहां जाने के लिए इंतजार नहीं हो रहा। इसी के साथ ईशा ने एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड और ये मेरा इंडिया का हैशटैग भी यूज किया, जिससे वह भारत के लिए अपना सपोर्ट दिखा रही हैं।

ईशा गुप्ता ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर लक्षद्वीप की फोटो पोस्ट की है. फोटो में वो पानी के अंदर नजर आ रहा हैं. लक्षद्वीप के नीले रंग के पानी में एक्ट्रेस जल परी जैसी दिखाई दे रही हैं. ईशा गुप्ता ने लिखा, “मुझे सबसे खूबसूरत समुद्र तट पर वापस ले चलो. मेरे पैरों की रेत तक, मेरे चेहरे पर सूरज के लिए, उस जादू के लिए जो लक्षद्वीप है. ईशा का यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर खूब लाइक बटौर रहा है.

फैंस ने किया सपोर्ट

ईशा की इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया है। उन्होंने एक्ट्रेस को प्रेज किया और कहा कि आपने सराहनीय काम किया है। कई लोगों ने उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘आप तन ही नहीं, मन से भी खूबसूरत हो।’ इसी तरह कई और फैंस ने तारीफ की है।

लोगों के लिए एक संदेश

ईशा गुप्ता ने पोस्ट में यह भी लिखा कि वो दोबारा लक्षद्वीप जाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. कमेंट्स में फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और अलग-अलग इमोजी से रिएक्ट कर रहे हैं. ईशा का यह पोस्ट उनका संदेश है. उन्हें 17 मिलियन से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं. ऐसे में उनका यह पोस्ट भारत के ढेर सारे लोगों के लिए एक संदेश है.

मालदीव मंत्री ने PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहे

मंत्री मरियम शिउना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए PM मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं, नेता जाहिद रमीज लिखा कि भारत सर्विस के मामले में हमसे कम्पीट नहीं कर सकता। मरियम यूथ एम्पावरमेंट, इन्फॉर्मेशन एंड आर्ट की डिप्टी मिनिस्टर हैं।उनके इस पोस्ट पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- मंत्री मरियम शिउना ने गलत शब्द कहे हैं। ये बात मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि को खतरे में डाल सकती है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार को ऐसी टिप्पणियों से दूरी बनानी चाहिए।

मालदीव की मंत्री और नेता ने भारतीयों का उड़ाया मजाक

दरअसल, PM मोदी ने लक्षद्वीप दौरे का एक वीडियो शेयर किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि लाखों रुपए खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि लक्षद्वीप जाएं। इस बात से नाराज मालदीव की सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) की मंत्री मरियम शिउना और नेता जाहिद रमीज ने भारतीयों का मजाक उड़ाया।

पीएम मोदी पर किए भद्दे कमेंट

हालांकि यह घटना तब हुई जब वहां के सरकारी अफसर भारत सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। पीएम मोदी पर भी कई भद्दे कमेंट किए गए हैं। मालदीव की सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को जोकर और इजराइल की कठपुतली बता दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी ही सरकार की क्लास लगा दी। लोगों ने कहा कि देश के प्रेसिडेंट और विदेश मंत्री को सोचना चाहिए।

सोशल मीडिया पर मालदीव का विरोध बढ़ा

नेता जाहिद रमीज के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों और मालदीव के नागरिकों के बीच जंग छिड़ गई है। भारत के लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि देश में #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है। लोग मालदीव का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि PM मोदी के लक्षद्वीप दौरे से मालदीव के टूरिज्म को तगड़ा झटका जरूर लगने वाला है।

Back to top button