x
विश्व

इस देश में मिला 2700 साल पुराना लग्जरी टॉयलेट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – हालही में इजराइल के पुरातत्वविद विभाग ने एक बड़ी खोज करके अपना नाम दर्ज किया। वहा के खोजकर्ताओं ने एक बड़ी ही दिलचस्प खोज की है। यहां एक ऐसे पत्थर की खोज की गई है जो 2700 साल पुराना है। इजराइली पुरातत्वविदों द्वारा की गई इस खोज से दुनिया हैरान है। सोशल मीडिया पर 2700 साल पुराने दुर्लभ टॉयलेट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

इस खोज के बारे में माना जा रहा है की इस पत्थर का उपयोग पूर्वजों ने एक लग्जरी टॉयलेट के रूप में किया था। इजरायली पुरातत्व के अधिकारियों ने मंगलवार को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी है। आपको बता दे की यह घटना इजरायल के यरुशलम की है। शानदार डिजाइन वाला ये टॉयलेट एक आयताकार कक्ष में पाया गया। टॉयलेट को इस तरह से बनाया गया था जो बैठने में बेहद आरामदायक हो।

आप जानते है इसके नीचे जमीन में गहरा सेप्टिक टैंक खोदा गया। इसके साथ ही आसपास और भी अन्य चीजों की जानकारी सामने आई है। इजरायल के सरकारी विभाग के अधिकारियो से मिली जानकारी के मुताबिक पत्थर से बने इस टॉयलेट में एक होल है और पीछे टेक लेने के लिए पत्थर का सपोर्ट दिया गया है। तत्कालीन समय में ये टॉयलेट विलासिता का प्रतीक हुआ करता था। प्राचीन समय में निजी टॉयलेट बेहद दुर्लभ थे। अब तक केवल कुछ ही ऐसे टॉयलेट मिले है। इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है की उस समय केवल अमीर लोग ही ऐसे टॉयलेट बनवाने में सक्षम होते थे।

इस इलाके के आसपास की जगहों पर बाग और जलीय पौधों के होने के भी प्रमाण मिले है। पाए गए सेप्टिक टैंक में जानवरों की हड्डियां और मिट्टी के बर्तन उस समय रहने वाले लोगों की जीवन शैली और आहार के साथ-साथ प्राचीन बीमारियों के बारे में भी खूब जानकारी दे सकते है।

आपको बता दे की खोजकर्ताओं ने इजराइल के पड़ोसी देश तुर्की के दक्षिणपूर्वी प्रांत सानलिउरफा के कराहेंटेपे में भी कई आश्चर्यजनक खोजें की थीं। यहां मानव आकृतियों और सिर की नक्काशी वाले समान मिले थे। करीब 11 हजार साल पुरानी नक्काशी से प्राचीन समय के कलाकारों की कलात्मक प्रतिभा का पता लगाया जा सकता है। तुर्की में खुदाई के दौरान कई T आकार के बड़े पत्थर, जानवरों के चित्रण और 3डी मानव मूर्तियां भी मिली थीं।

Back to top button