x
भारतविश्व

दुश्मनी के बाद भी भारत पाकिस्तान से मंगाता है ये चीजें-जानें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः पाकिस्तान बहुत बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था आए दिन चरमराती जा रही है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आईएमएफ के साथ-साथ कई पड़ोसी देशों के सामने मदद के लिए हाथ फैला रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान 10 मुख्य ऐसे वस्तुओं का उत्पादन करता है जिसे भारत भी खरीदकर ले जाता है।आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अब तक अरबों रुपए का कर्ज ले चुका है। देश का कुल कर्ज 60 खरब पाकिस्तानी रुपये से अधिक है। यह देश की जीडीपी का 89 फीसदी है। इस कर्ज का लगभग 35 प्रतिशत अकेले चीन पर बकाया है, जिसमें चीन के राज्य के स्वामित्व वाले वाणिज्यिक बैंकों का कर्ज भी शामिल है।

भारत पाकिस्तान से ड्राइफ्रूट्स, तरबूज और अन्य फलों का आयात करता है जिसे यहां घर-घर में इस्तेमाल होता है। पाकिस्तान ताजे फलों का मार्केट मना जाता है।बिनानी सीमेंट की बहुत मांग है, लेकिन इसका उत्पादन पाकिस्तान में भी होता है। पाकिस्तान का सल्फर, पत्थर और चूना भी भारत में खूब बिकता है। इसके अलावा हमारे चश्मे में इस्तेमाल होने वाला ऑप्टिकल भी काफी हद तक पाकिस्तान से आता है। भारत अपने पड़ोसी देशों से कुछ चिकित्सा उपकरण भी आयात करता है। भारत भी बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से चमड़े का सामान आयात करता है।

पाकिस्तान की सरकार भी आर्थिक संकट की शिकार है। देश में बिजली और गैस की कमी है। ऐसे में फैक्ट्रियों में उत्पादन बंद हो गया है और देश में अकाल पड़ गया है. बहुत सी चीजें पाकिस्तान से भारत भी आती हैं। पाकिस्तान से भारत में आयातित महत्वपूर्ण वस्तुओं में ताजे फल, सीमेंट और चमड़े के सामान से लेकर नमक तक शामिल हैं। भारत पड़ोसी देशों से बड़ी मात्रा में मुल्तान मिट्टी का आयात भी करता है। पाकिस्तान से आने वाले फल कश्मीर के रास्ते राजधानी दिल्ली के बाजार में पहुंचते हैं।

Back to top button