x
आईपीएल 2022

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स भिड़ेंगे एक-दूसरे से


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

दुबई – UAE के दुबई स्टेडियम में चल रहे IPL 2021 संस्करण के शेष मैचे काफी रोमांचक से भरी हुयी है। जिसमें हर दिन एक नया मौड़ दिखने को मिल रहा है। प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए 5 बार IPL का टाइटल अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने मैच खेलेगी।

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी जीत की दरकार थी और मंगलवार को उसने 70 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। मुंबई ने राजस्थान के बड़ी ही बेरहमी से हराया। आपको बता दे की IPL प्लेऑफ टेबल के मुताबिक पंजाब और राजस्थान की टीम अब 10 अंकों पर टाई है। और दोनों को एक-एक मैच खेलना है। ये दोनों टीमें अधिकतम 12 अंकों पर पहुंच सकती है। मुंबई और कोलकाता के फिलहाल 12 अंक हैं और उनका भी एक-एक मैच बाकी है।

पॉइंट्स टेबल पर देखें तो कोलकाता की टीम अभी मुंबई इंडियंस से आगे है। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अगर वह अपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दे और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल कर ले तो कोलकाता सीधे टॉप में जगह बना लेगी। अगर वह राजस्थान को नहीं हरा पाती और मुंबई हैदराबाद से हार जाती है तो भी चौथे स्थान पर टाई रह सकती है। तो इस रेस में सिर्फ कोलकाता और मुंबई की टीम ही बची है। कोलकाता का आखिरी मैच गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के साथ है। जबकि मुंबई इंडियंस शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

12 अंकों पर कितनी टीमें हो सकती है यह काफी कुछ चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले पर तय होगा। अगर चेन्नई की टीम वह मैच जीतती है तो तो केकेआर, मुंबई और राजस्थान के बीच 12-12 अंक हो सकते हैं और अगर पंजाब जीत जाती है तो उसके भी 12 अंक हो जाएंगे। कोलकाता टीम का रनरेट बाकी टीमों से काफी अच्छा है। और जब भी अंक बराबर होंगे तो कोलकाता के क्वॉलिफाइ करने के चांस सबसे ज्यादा है। अगर मुंबई की टीम हैदराबाद को हरा देती तो कोलकाता को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। वर्ना वो क्वालीफाई नहीं हो पायेगी।

मुंबई की टीम अभी पांचवें स्थान पर है। उसका आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। वह अपना मैच जीतने के साथ ही उम्मीद करेगी कि कोलकाता को राजस्थान के मुकाबले हार मिले। अगर केकेआर वह मैच जीत जाती तो अपना लास्ट मैच जीतने के बाद भी शायद मुंबई क्वॉलिफाइ न कर पाए। पंजाब और राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर अंकों के लिहाज से टाई रह सकते है। लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब राजस्थान कोलकाता को हराए और हैदराबाद मुंबई को हराए। लेकिन नेट रनरेट के मामले में राजस्थान बहुत पीछे है। ऐसे में उनका प्लेऑफ तक पहुंचना लगभग असंभव है।

Back to top button