Close
कोरोनाभारत

Corona Virus Update in India : भारत में दर्ज हुए 51,667 से कम नए COVID मामले

नई दिल्ली – कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगभग भारत में अब ख़त्म होती जा रही दिखाई दे रही है। देश में अब धीरे-धीरे कोरोना के मामले कम होने लगे है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किये गए रिपोर्ट के अनुसार ” भारत में पिछले 24 घंटों में 51,667 नए COVID19 मामले, 64,527 ठीक हुए और 1,329 मौतें हुई हैं। भारत में COVID19 के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,01,34,445 हुई। भारत में COVID19 से कुल मौतों की संख्या 3,93,310 हो गई है। ”

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,12,868 है। 24 जून तक कुल 39,95,68,448 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से कल 17,35,781 नमूनों का परीक्षण किया गया।

Back to top button