x
भारत

एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा की तारीखों में किया बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: जेईई मेन परीक्षा 2022 में भाग ले रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने सत्र-1 और सत्र-2 दोनों ही परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। इसके लिए एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

JEE Main 2022: छात्रों की मांग पर बदला शेड्यूल
एनटीए ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों की ओर से की जा रही मांग को देखते हुए JEE Main 2022 के सत्र एक और सत्र दो की तारीखों में बदलाव किया गया है।
JEE Main 2022: ये तारीखें बदली –

जेईई मेन 2022 सत्र -1

पूर्व तारीखें- 21, 24, 25, 29 अप्रैल और 4 मई , 2022

नई तारीखें- 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, और 29 जून, 2022

जेईई मेन 2022 सत्र -2

पूर्व तारीखें- 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई, 2022

नई तारीखें- 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 जुलाई, 2022

एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए अपने नोटिस में बताया कि जेईई मेन सत्र-1 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। सत्र-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर नजर बना कर रखें।

टोल फ्री नंबर भी जारी
एनटीए ने अपने नोटिस में छात्रों की सहूलियत के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है। छात्र किसी भी आशंका या समस्या के समाधान हेतू 011-
40759000/011-69227700 या jeemain पर संपर्क कर सकते हैं।

https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2022/04/06/2022040631-1_624dce1da82a2.pdf

Back to top button