Close
विश्व

इटली PM जॉर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर से किया ब्रेकअप ,जानें वज़ह

नई दिल्लीः इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। उन्होंने इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया। दरअसल मेलोनी के पति ने हाल ही में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद जॉर्जिया ने उनसे अलग होने का फैसला लिया।

जॉर्जिया ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी


पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो ने हाल ही में टीवी पर सेक्सिस्ट कमेंट किए थे। इस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बारे में फेसबुक पर लिखा, एंड्रिया गिआम्ब्रूनो के साथ मेरा रिश्ता करीब 10 साल तक चला। अब ये रिश्ता खत्म हो गया है। बीते कुछ समय से कुछ समय से हमारे रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं। अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है कि हम साथ नहीं रह सकते हैं।

जियाम्ब्रुनो और मेलोनी की शादी नहीं हुई


जानकारी के मुताबिक, जियाम्ब्रुनो और मेलोनी की शादी नहीं हुई है। हालांकि, वे लंबे समय से रिश्ते में थे। उनकी एक सात साल की बेटी भी है। मेलोनी ने लिखा, ‘मैं एक साथ बिताए शानदार वर्षों के लिए उनका धन्यवाद करना चाहती हूं। इस दौरान जिन कठिनाइयों से हम गुजरे, उसमें साथ रहने के लिए और मुझे मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज यानी हमारी बेटी जिनेवरा देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।

3 महीने में दो आपत्तिजनक टिप्पणियां


-जॉर्जिया मेलोनी पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो इटली के जाने-माने न्यूज चैनल के एंकर हैं। हाल ही में एक अन्य मीडिया ने जियाम्ब्रुनो के प्रोग्राम के ऑफ-एयर अंश ब्रॉडकास्ट किए। इनमें जियाम्ब्रुनो एक महिला से अभद्र भाषा में बात करते नजर आए। उन्होंने महिला से अफेयर की बात कही।जियाम्ब्रुनो ने महिला से कहा कि अगर वो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो वो उस महिला को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इसके बाद मेलोनी के पति की काफी आलोचना हुई। इसके पहले अगस्त में सामूहिक बलात्कार मामले के बाद स्पष्ट रूप से पीड़िता को दोषी ठहराने वाली टिप्पणियों को लेकर भी उनकी आलोचना की गई थी।

-अगस्त में उन्होंने कहा था- यदि आप डांस करने पब जाती हैं, तो आपको शराब पीने का पूरा अधिकार है, ऐसे में किसी भी तरह की गलतफहमी और किसी भी तरह की प्रॉबलम नहीं होती। लेकिन अगर आप शराब पीने से मना करती हैं तो शायद मुसीबत में फंस सकती हैं।

मेलोनी ने किया ईमोशनल पोस्ट


इस बीच अपने साथी के साथ अलगाव के बारे में एक्स पर अपने बयान में इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जो थे, मैं उसकी रक्षा करूंगी। मैं अपनी दोस्ती की रक्षा करूंगी और मैं हर कीमत पर हमारी सात वर्षीय बच्ची की रक्षा करूंगी, जो अपनी मां और पिता से प्यार करती है। मुझे अपनी मां से प्यार जताने का मौका नहीं मिला, पर अपनी बेटी के मामले में मैं सौभाग्यशाली हूं। मेरे पास इस बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है।

एंड्रिया कौन हैं और क्या है उनका विवादित कमेंट


जॉर्जिया मेलोनी के 10 साल पार्टनर रहे एंड्रिया गिआम्ब्रुनो इटली के पत्रकार हैं। एंड्रिया जियाम्ब्रूनो ने 22 साल की उम्र में टेलीविजन पर शुरुआत की, जबकि वह मिलान के कैथोलिक विश्वविद्यालय में एक छात्र थे। टीवी के जाने पहचाने चेहरा एंड्रिया ने इस साल अगस्त में अपने शो में बलात्कार पर टिप्पणी की थी। रेप के एक केस पर बात करते हुए उन्होंने पीड़िता को ही कटहरे में खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि जब आप डांस करने जाते हैं तो आपको नशे में होने का पूरा अधिकार है। अगर आप नशे में होने और बेहोश होने से बचते हैं, तो शायद आप कुछ चीजों से भी बचेंगे।

जॉर्जिया मेलोनी के बारे में


1977 में रोम में जन्मी मेलोनी 15 साल की थीं, जब वह इटालियन सोशल मूवमेंट (एमएसआई) की युवा शाखा में शामिल हुईं थीं। मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। वो एक धुर दक्षिणपंथी नेता हैं। उन्होंने 2022 में ही चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। मेलोनी पर एलजीबीटी विरोधी, फासीवादी और इस्लामोफोबिक होने के आरोप लगते हैं. हालांकि वो इनसे इनकार करती हैं और अपनी छवि सुधारने पर भी काम कर रही हैं।

ऐसे हुई जॉर्जिया और एंड्रिया गिआम्ब्रूनो की मुलाकात

एंड्रिया गिआम्ब्रूनो और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात 2015 में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान हुई थी , जब वह एक टीवी शो के लिए एक लेखक के रूप में काम कर रहे थे। इस शो में मेलोनी ने हिस्सा लिया था। जियाम्ब्रुनो का जन्म 1981 में मिलान में हुआ था। धीरे-धीरे दोनों की करीबी बढ़ी और लिव इन में रहने लगे। दोनो की एक बेटी, जिनेवरा है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। जॉर्जिया और एंड्रिया की बेटी 6 साल की है।

Back to top button