Close
ट्रेंडिंगभारत

गणतंत्र दिवस: कौन तय करता है मुख्य अतिथि,फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी

नई दिल्ली – देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व को खास बनाने के लिए इस बार कई बदलाव किए गए। जहां गणतंत्र दिवस की थीम महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बनाई गई है तो वहीं परेड और झाकियों में भी महिला प्रतिनिधित्व है। इस बार के समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं। इससे पहले 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी हमारे मुख्य अतिथि थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों भारत में दो दिवसीय राजकीय दौरे पर

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों भारत में दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं,वे भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं।इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर एक पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मुस्कुरा रहे हैं।तस्वीर शेयर करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विखा है- मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत की जनता को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं।यहां आकर मैं बहुत ही ज्यादा गौरान्वित महसूस कर रहा हूं।

आयोजन से करीब छह महीने पहले शुरू हो जाती है

यह प्रक्रिया आयोजन से करीब छह महीने पहले शुरू हो जाती है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान विदेश मंत्रालय शामिल रहता है। किसी भी देश को निमंत्रण देने के लिए सबसे पहले यह है देखा जाता है कि भारत और संबंधित अन्य राष्ट्र के बीच मौजूदा संबंध कितने अच्छे हैं। इसका निर्णय देश के राजनीतिक, आर्थिक, सैन्य और वाणिज्यिक हितों को भी केंद्र में रख कर लिया जाता है।पहले विदेश मंत्रालय संभावित उम्मीदवारों की एक सूची तैयार करता है और फिर इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पास भेजा जाता है। इसके बाद संबंधित मुख्य अतिथि की उपलब्धता देखी जाती है। अगर उनकी उपलब्ध हैं तो भारत आमंत्रित देश के साथ आधिकारिक संचार करता है।

गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत

गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत 10:30 बजे होगा. यह 90 मिनट तक का कार्यक्रम होगा।उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस अवसर पर उन्हें भारत के लोगों के बीच होने की खुशी और गर्व है।मैक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। वह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे जहां भारत की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा।

हवामहल के बारे में क्या क्या पूछा मैक्रों ने

दुनिया की बेहतरीन इमारतों में शामिल हवामहल को देखकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों चकित रह गए। पांच मंजिला इस ऐतिहासिक इमारत में बहुत सी खिड़कियां देखकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पूछा कि इसमें कुल कितनी खिड़कियाँ है। इस पर गाइड ने जवाब दिया कि यहां कुल 953 खिड़कियां है। गाइड ने यह भी बताया कि दरअसल यह महल रानियों के लिए बनाया गया था। गर्मियों के दिनों में ठंडी हवाओं का अहसास कराने के लिए ये खिड़कियां बनवाई गई थी।

Back to top button