Close
ट्रेंडिंगभारत

कान्हा का टुटा हाथ : रोते हुए अस्पताल पहुंचा पुजारी और लड्‌डू गोपाल का करवाया प्लास्टर

नई दिल्ली – आगरा में भगवान की भक्ति का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार सुबह पुजारी लेख सिंह मंदिर में पूजा करने पहुंचे। पूजन के लिए वह लड्डू गोपाल को स्नान करा रहे थे। उसी दौरान प्रतिमा हाथ से गिर गई और प्रतिमा का हाथ टूट गया। इससे वह दुखी हो गए। तुरंत उन्होंने खुद खपच्ची से मूर्ति के हाथ पर कच्चा प्लास्टर चढ़ाया। फिर लड्डू गोपाल को गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। वह वहां लड्डू गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराने की जिद पर अड़ गए।

शाहगंज के खासपुरा एरिया के पथवारी मंदिर में पुजारी हैं। 30 साल पहले मंदिर में लड्डू गोपाल विराजमान किए थे। लेख सिंह बच्चों की तरह उनका ख्याल रखते थे। सर्दी, गर्मी और बरसात में मौसम के अनुसार उनके वस्त्र और भोजन का वह पूरा ध्यान रखते थे। लेख सिंह ने बताया की सुबह 5 बजे स्नान करते समय लड्डू गोपाल गिर गए और उनके हाथ में चोट लग गई। मैंने उनके हाथ मे खपच्ची बांधी और दर्द का मरहम लगाकर 8 बजे तक उन्हें गोद मे बिठाकर इंतजार किया। इसके बाद 8 बजे ओपीडी खुलते ही मैं इन्हें लेकर जिला अस्पताल आया हूं।

जब डॉक्टरों ने लड्डू गोपाल को प्लास्टर न चढ़ाने की बात कही तो वह रोते-रोते बेहोश हो गए। यह सूचना स्थानीय नेताओं को भी हुई। हिंदू महासभा के संजय जाट, रौनक ठाकुर और ब्रजेश भदौरिया समेत कई नेता अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने श्री कृष्ण निवासी आगरा के नाम से पर्चा बनवाया। पुजारी की मानसिक हालत का हवाला देते हुए इलाज करने की भी अपील की। इसके बाद CMS अशोक कुमार ने अपने केबिन को ऑपरेशन थिएटर बनाते हुए सबको बाहर किया। उन्होंने देखा तो अष्टधातु की प्रतिमा का हाथ आगे से टूट गया था। इतनी छोटी प्रतिमा को प्लास्टर नहीं चढ़ सकता। इस पर उन्होंने लकड़ी की खपच्ची की सपोर्ट से पट्‌टी कर दी। इससे पुजारी जी संतुष्ट हो गए। पुजारी के सामने लड्डू गोपाल का प्लास्टर किया और अपने हाथों से पुजारी को सौंपा।

Back to top button