Close
भारतराजनीति

कश्मीर मुद्दे को नेहरू जी ने दी थी गलत दिशा … सीतारमण ने साधा कांग्रेस पर निशाना

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राज्यसभा में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वैश्विक मंच पर नहीं जाना चाहिए था क्योंकि यह एक भारतीय मुद्दा था।

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “आज तक हमारे पड़ोसी इसका दुरुपयोग कर रहे हैं (पीएम नेहरू के कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने के संदर्भ में)।” कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, “यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे वैश्विक मंच पर नहीं जाना चाहिए था। यह अनिवार्य रूप से एक भारतीय मुद्दा है, हम इसे संभाल सकते थे। हम इसे अभी संभाल रहे हैं और दोनों सरकारों के बीच का अंतर दिखा रहे हैं।”

Back to top button