Close
भारतराजनीति

मंत्री बनते ही बदला टाइम-टेबल, रेलवे और IT मंत्रालयों में सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक चलेगा काम

नई दिल्ली – रेलवे मंत्रालय और आईटी एवं कम्युनिकेशन मंत्रालय का पदभार संभालते ही नए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों मंत्रालयों में अपने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग अलग शिफ्टों में काम करने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मंत्रालयों में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी 2 अलग अलग शिफ्टों में काम करेंगे।

पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे शुरू होकर रात 12 बजे रहेगी। यानि दोनो मंत्रालयों के अधीन आने वाले सभी विभागों में सुबह 7 बजे काम शुरू हो जाएगा और रात 12 बजे तक काम होता रहेगा।

अश्विनी वैष्णव राजनीतिक तौर पर पीएम मोदी की कैबिनेट में एक नया चेहरा है लेकिन, वे पूर्व ब्यूरोक्रेट रह चुके हैं और 16 वर्ष तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद 2010 में उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। 2019 में वे ओडिशा से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने उनके ऊपर भरोसा जताते हुए 2 बड़े अहम मंत्रालयों की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Back to top button