x
भारत

Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर लोगों को दिया ये संदेश


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीःदेश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने संदेश में उन्होंने कहा मैं सभी नागरिकों की ओर से राष्ट्रपिता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं नई दिल्ली में गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और गांधी वाटिका’ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पूरे विश्व समुदाय के लिए एक वरदान थे। उनके आदर्शों और मूल्यों ने पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी है। उन्होंने उस समय अहिंसा का मार्ग दिखाया जब विश्व युद्धों के दौर में दुनिया कई तरह की नफरत और कलह से पीड़ित थी।. राष्ट्रपति मुर्मु ने इस दौरान सभी देशवासियों से अपने विचारों, भाषण और कार्यों में महात्मा गांधी के मूल्यों और शिक्षाओं का पालन करने एवं कल्याण के लिए खुद को समर्पित करने की अपील भी कीं. इस दौरान उन्होंने सभी से उनके पद चिन्हों पर चलने की भी अपील कीं।

राष्ट्रपिता ने जीवन भर लड़ी अहिंसा की लड़ाई

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा मैं सभी नागरिकों की ओर से राष्ट्रपिता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. राष्ट्रपति मुर्मु ने इस दौरान सभी देशवासियों से महात्मा गांधी के मूल्यों और शिक्षाओं का पालन करने अपील कीं. उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्शों ने दुनिया को एक नया रास्ता दिखाया है.उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता अपने जीवन भर अहिंसा के लिए लड़ाई लड़ने के साथ-साथ स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों के अधिकारों वगैरह उठाए मुद्दो की बात की. उन्होंने आगे कहा कि अपने जीवन में उन्होंने सामाजिक भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी.

‘गांधीजी के आंदोलन से हमें मिली आजादी’

देश के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि महात्मा गांधी ने हम सभी देशवासियों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और एक विशाल आंदोलन का नेतृत्व किया. इसी आंदोलन ने इतिहास की दिशा बदल दी और हमें आजादी मिली.

राष्ट्रपति ने लोगों से बापू के मार्ग पर चलने की अपील की

राष्ट्रपति ने गांधीजी को याद करते हुए कहा कि उन्होने हमें स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और एक विशाल आंदोलन का नेतृत्व किया. उन्होनें अपने विचारों से कई नेताओं को भई प्रभावित किया. उन्होंने कहा, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बराक ओबामा और दुनिया के कई अन्य राजनेता गांधीजी के विचारों से प्रभावित थे. उनकी जीवंत विचारधारा दुनिया के लिए हमेशा मार्गदर्शन करेगी. राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में लोगों से उनके विचारों पर एक बार फिर से चलने की अपील की . इसमें आगे उन्होनें कहा कि आइए गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हम सब एक बार फिर से देश के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें और राष्ट्रपिता के मूल्यों को अपने विचार, भाषण और कार्यों में शामिल करें.

गांधीजी ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

देश के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी ने हमें स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और एक विशाल आंदोलन का नेतृत्व किया। इसी आंदोलन ने इतिहास की दिशा बदल दी और हमें आजादी मिली।राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी ने सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ व्यक्तिगत जीवन में भी पवित्रता पर बहुत जोर दिया। उनका मानना ​​था कि नैतिक बल के आधार पर ही हिंसा का सामना अहिंसा के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने रेखांकित किया कि आत्मविश्वास के बिना कोई भी विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता के साथ कार्य नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज की तेजी से बदलती और प्रतिस्पर्धी दुनिया में आत्मविश्वास और संयम की बहुत जरूरत है।

राष्ट्रपिता के विचारों से प्रभावित थे दुनिया के कई नेता

उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के प्रयोग ने उन्हें एक महान इंसान का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिमाएं कई देशों में स्थापित की गई हैं और दुनिया भर के लोग उनके आदर्शों में विश्वास करते हैं। उन्होंने नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर और बराक ओबामा का उदाहरण देते हुए कहा कि कई महान नेताओं ने गांधीजी द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग को विश्व कल्याण का मार्ग माना। उन्होंने कहा, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बराक ओबामा और दुनिया के कई अन्य राजनेता गांधीजी के विचारों से प्रभावित थे। गांधीजी की मजबूत और जीवंत विचारधारा दुनिया के लिए हमेशा प्रासंगिक रहेगी।

महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर विश्व शांति संभव: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज रेखांकित किया कि महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर विश्व शांति का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।मुर्मू ने कहा कि गांधीजी के आदर्श और मूल्य हमारे देश और समाज के लिए बहुत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी से प्रयास करने का आग्रह किया ताकि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा और बच्चे गांधीजी के बारे में अधिक से अधिक पढ़ें और उनके आदर्शों को आत्मसात करें।

देश के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करने का लें संकल्पः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में लोगों से उनके विचारों पर एक बार फिर से चलने की अपील करते हुए कहा कि आइए गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हम सब एक बार फिर से देश के कल्याण के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें और राष्ट्रपिता के मूल्यों को अपने विचार, भाषण और कार्यों में शामिल करें।उन्होंने कहा कि इस संबंध में गांधी स्मृति दर्शन समिति और ऐसी अन्य संस्थाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि वे किताबों, फिल्मों, सेमिनारों, कार्टूनों और अन्य मीडिया के माध्यम से युवाओं और बच्चों को गांधीजी के जीवन की शिक्षाओं के बारे में अधिक जागरूक करके गांधीजी के सपनों के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Back to top button