Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

विकी-कैफ के बाद अब TMKOC के दिलीप जोशी की बेटी बंधेगी शादी के बंधन में

मुंबई – सब टीवी के अब तक के सबसे लोकप्रिय शो में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दया-जेठालाल वह जोड़ी है जिसे हर कोई बेहद पसंद करता है। इस जोड़ी ने लोगो पर ऐसा जादू डाला था की इनकी मस्ती और केमिस्ट्री देखे बिना कोई रह ही नहीं पता। मजेदार टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक दशक से ज्यादा समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by SnapBazi (@snapbaazi)

कुछ दिनों से मीडिया में खबरे फेल रही है की टीवी के चर्चित कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिलीप जोशी ससुर बनने वाले है। ये बात सच है। उनकी बेटी नियति जोशी को उनका लाइफपार्टनर मिल गया है। और वो जल्द ही उसके साथ अपने नए शादी सुधा जीवन की शुरुआत करने वाली है। दिलीप जोशी जोर- शोर से बेटी की शादी में लगे हुए है। इस शादी में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हो सकते है।

दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी जल्द ही जीवन के नये पड़ाव में कदम रखने जा रही है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, नियति जोशी की शादी 11 दिसबंर को मुंबई के ताज होटल से होगी। दिलीप जोशी अपनी बेटी की शादी को ग्रैंड बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। उन्होंने बेटी की शादी के लिये ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी टीम को आमंत्रित भी किया है। एक्टर ने दिशा वकानी को भी इनवाइट किया है। दिशा ने इनविटेशन एक्सप्ट किया है लेकिन वो शादी में शामिल नहीं होगी। हालांकि इसके पीछे कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन दिशा वकानी दिलीप के घर जाकर उनकी बेटी से जरूर मिलेगी। इसके अतिरिक्त शादी में टेलीविज़न एवं सिनेमा जगत के कई बड़े सितारें भी दिखाई दे सकते है।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नियति के होने वाले लाइफपार्टनर का नाम यशोवर्धन मिश्रा है, जो लोकप्रिय लेखक अशोक मिश्रा के बेटे है। दिलीप जोशी की बेटी एवं यशोवर्धन मिश्रा एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते थे। इस के चलते दोनों के दिल मिले तथा बात आगे बढ़ गई। वर्षों तक एक-दूसरे को जानने के पश्चात् एक समय आया जब दोनों को लगा कि अब उन्हें अपने रिलेशनशिप को शादी का नाम देना चाहिये। आखिर वो दिन भी आ गया जब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। यशोवर्धन और नियति की शादी पिछले साल होने वाली थी , लेकिन लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया गया।

Back to top button