x
मनोरंजन

जन्नत जुबैर कर रही है करण जौहर संग काम,जल्द नजर आएगी बड़े पदे पर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्टर्स अर्जुन बिजलानी और श्रद्धा आर्या हाल ही में उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने यह जानकारी दी कि वो करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। अब एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम कर रही हैं।

जन्नत हाल ही में रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 12 में नजर आई थीं, जहां वो सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थीं। जन्नत की खतरों के खिलाड़ी 12 की शानदार यात्रा रही है। जन्नत ने शो में मगरमच्छों से लड़ने जैसे कई खतरनाक स्टंट किए थे। यहां तक कि एक एपिसोड में जन्नत अपना फोन तक गवां देती हैं। एक टास्क के दौरान उनका फोन एक मशीन में गिरकर नष्ट हो जाता है।

खतरों के खिलाड़ी 12 की सबसे यंग कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में छोटी क्लिप शेयर की जिसमें धर्मा प्रोडक्शन का ब्लैक मग रखा दिख रहा है, जिसपर लिखा है DHARMA 2.0 इस क्लिपिंग के साथ जन्नत ने चुप रहने वाले दो इमोजी भी बनाए। जन्नत धर्मा प्रोडक्शन के किस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। साथ ही यह भी साफ नहीं है कि वो भी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा होंगी या नहीं।

Back to top button