x
कोरोनाभारत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया टीकाकरण अभियान के तहत कुल कोविड टीकाकरण के आंकड़े


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पुरे देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले कई महीनो से कई लोगो को अपना शिकार बनाया था। कोरोना वायरस की पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर ने पुरे देश के अर्थतंत्र को पूरी तरह से हिल कर रख दिया था।

लेकिन फ़िलहाल देश में कोरोना की दूसरी लहर लगभग ख़त्म हो चुकी है। लगातार देश में covid19 से संक्रमित लोगो की संख्या में काफी गिरावट दर्ज हुयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ” आज टीकाकरण अभियान के 154वें दिन तक कुल कोविड टीकाकरण अभियान में 27 करोड़ से ज्यादा डोज़ लगाई जा चुकी हैं। अब तक कुल 27,20,72,645 डोज़ दी गई हैं | ”

भारत में पिछले 24 घंटो में COVID19 के 60,753 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,23,546 हुई। 1,647 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,85,137 हो गई है। पिछले 24 घंटो में 97,743 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,86,78,390 हुई। देश में फ़िलहाल सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,60,019 है।

Back to top button