x
बिजनेस

GDP में आई चार दशकों की सबसे बड़ी गिरावट, माइनस 7.3 फीसदी रहा ग्रोथ रेट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कोरोना महामारी के बीच जीडीपी का डेटा सामने आ गया है। जनवरी-मार्च तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 1.6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2020-21 में देश की अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की गिरावट रही है। वित्त वर्ष 2019-20 में देश की अर्थव्यवस्था में 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। तिमाही आधार पर प्रदर्शन पर गौर करें तो इस साल मार्च तिमाही में 1.6 फीसदी की तेजी रही जबकि मार्च 2020 तिमाही में ग्रोथ रेट 3 फीसदी रहा था।

सालाना आधार पर देखें तो डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 1979-80 में देश की अर्थव्यवस्था में 5.20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। साल 2020-21 ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और इसमें 7.3 फीसदी की गिरावट रही। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में देश की अर्थव्यवस्था में 23.90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.5 फीसदी की गिरावट आई थी। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 0.40 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। वहीं, इधर चीन ने जनवरी-मार्च तिमाही में 18.30 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया है।

वित्त वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटा 18.21 लाख करोड़ रुपए (251 बिलियन डॉलर) रहा. ये देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 9.3% है, जबकि यह अनुमान 9.5 फीसदी का रखा गया था। कंट्रोल जनरल ऑफ अकाउंट्स यानी CGA की ओर से जारी किए गए डेटा के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में रेवेन्यू डिफिसिट 7.42 फीसदी रहा।

Back to top button