x
बिजनेस

Bank Holiday: जनवरी 2022 में इन दिनों रहेंगे बैंक बंद


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। आज के वक्त बैंकिंग से जुड़े कई सारे काम डिजिटल या ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाते है। लेकिन फिर भी चेक क्लियरेंस या KYC जैसे कुछ अहम काम ऐसे होते है, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है। नए साल में सभी निजी और सरकारी बैंक कुल 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे।

हमें अपने इन आवश्यक कार्यों के लिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लेना चाहिए। इससे हमें होने वाली परेशानियों से बचने में सहायता मिलती है। RBI के कैलेंडर के मुताबिक, बैंकों की छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग होती है। इस साल जनवरी महीने में भी देश के अलग-अलग जोन में कुल मिलाकर 16 दिन तक छुट्टी रहेगी। यह छुट्टियां रविवार और महीने के दूसरे शनिवार के साथ पड़ रही है।

प्रत्येक राज्य के लिए बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती है कुछ दिन ऐसे भी होते है जब पूरे भारत में बैंक बंद रहते है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), और गांधी जयंती (2 अक्टूबर), क्रिसमस दिवस (25 दिसंबर) बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको भी अपने बैंक की ब्रांच जाकर कोई काम करवाना है तो घर से निकलने के पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें।

1 जनवरी, 2022: नए साल का दिन (पूरे भारत में)
4 जनवरी 2022: लोसूंग (सिक्किम)
8 जनवरी 2022: दूसरा शनिवार
11 जनवरी 2022: मिशनरी दिवस (मिजोरम)
12 जनवरी 2022: स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
14 जनवरी 2022: मकर संक्रांति/पोंगल (कई राज्य)
15 जनवरी, 2022: उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस (पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु)
18 जनवरी, 2022: थाई पूसम (चेन्नई)
22 जनवरी 2022: चौथा शनिवार
26 जनवरी, 2022: गणतंत्र दिवस (पूरे भारत में)
31 जनवरी, 2022: मी-डैम-मी-फी (असम)

Back to top button