x
भारतविश्व

पकड़ा गया भगोड़ा मेहुल चोकसी, जल्द लाया जायेगा भारत!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बुधवार देर रात हिरासत में ले लिया गया है। कुछ दिन पहले उसके लापता होने की खबरें आई थीं। एंटीगा मीडिया के हवाले से पता चला है कि डोमिनिका में CID ने उसे हिरासत में ले लिया है। तीन दिन पहले एंटीगा शेल्टर से गायब होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने ‘यलो नोटिस’ जारी किया था। ‘एंटीगुआ न्यूज रूम’ के मुताबिक, चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेने के बाद 2018 से यहां रह रहा था। एंटीगुआ पीएमओ ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि हमने डोमिनिका से कहा है कि वो गैरकानूनी रूप से डोमिनिका में प्रवेश करने पर मेहुल चोकसी पर सख्त कार्रवाई करे और उसे सीधे भारत को प्रत्यर्पित कर दे।

https://twitter.com/ANI/status/1397600061706571784

एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने कहा कि हम चोकसी को यहां वापस नहीं आने देंगे क्योंकि उसने यहां से फरार होकर बड़ी गलती की है। डोमिनिकन सरकार और वहां के कानूनी अधिकारी हमसे सहयोग कर रहे हैं और हमने इस बारे में भारत सरकार को सूचना दे दी है ताकि उसे भारत को सौंपा जा सके। बता दें कि मेहुल चोकसी नीरव मोदी का मामा है और नीरव मोदी 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में का मुख्य आरोपी है और घोटाले के बाद वह भी फरार चल रहा है। पीएनबी घोटाले के बाद मेहुल चोकसी भी भारत से भाग गया था।

Back to top button