x
ट्रेंडिंगभारत

Padma Awards : संतरे बेचने वाले ने खोला स्कूल, पद्म पुरस्कार लेने पोहचे तो तालियों से गूंजा दरबार हॉल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस साल के पद्म पुरस्कार विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया। इस दौरान जब कर्नाटक के नारंगी विक्रेता अपना सम्मान लेने के लिए राष्ट्रपति कि पास पहुंचे तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हरेकला हजब्बा नंगे पांव और साधारण कपड़ा पहनकर राष्ट्रपति के पास पहुंचे थे। संतरे बेचने वाले एक 64 साल के शख्स हरेकाला हजब्बा को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सोमवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक के रहने वाले हजब्बा को यह सम्मान दिया, सामाजिक कार्य के तहत आने वाले शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए हजब्बा को इस पुरस्कार से नवाजा गया।

राष्ट्रपति कोविंद ने हरेकला हजब्बा सामाजिक कार्य के लिए आज पद्मश्री प्रदान किया। कर्नाटक के मैंगलोर के नारंगी विक्रेता ने अपने गांव में एक स्कूल बनाने के लिए अपने व्यवसाय से पैसे बचाए। इसके बाद उनके दिमाग में स्कूल खोलने का आइडिया आया, उनके गांव न्यूपाडापु में कोई स्कूल नहीं था और गांव के सभी बच्चे स्कूल शिक्षा से महरुम थे। हजब्बा नहीं चाहते थे कि जो उन्होंने झेला, आने वाली पीढ़ियां भी वही झेलें. इसके बाद उन्होंने संतरे बेचकर अपनी जमा पूंजी से साल 2000 में गांव की सूरत ही बदल दी और एक एकड़ में एक स्कूल बनाया, ताकि बच्चे स्कूली शिक्षा हासिल कर सकें,उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए एक प्राथमिक स्कूल की स्थापना की, भविष्य में उनका सपना अपने गांव में एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज का है. राष्ट्रपति भवन में उनके साथ उनके भतीजे भी थे।

देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्छ नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में बांटे गए। पद्म पुरस्कार देने का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसे राजनेताओं को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित किया गया। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार सौंपा। पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

Back to top button