x
कोरोनाभारत

डबल मास्क पहनने का क्या है सही तरीका? सर्जिकल मास्क को 5 बार तक कर सकते है इस्तेमाल, लेकिन ‘ऐसे’


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश में कोरोना वायरस के मामलों में 24 घंटे के अंदर फिर से बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,159 लोगों की जान चली गई है। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को नए मरीजों की संख्या दो लाख से कम हो गई थी और मौतों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई थी। इस बीच, देश में ब्लैक फंगस भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

बता दें कि संक्रमण को रोकने के लिए तमाम तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं और विशेषज्ञों द्वारा लोगों ये यह हमेशा से अपील की जाती रही है कि घर से बाहर निकलते समय अच्छे तरीके से लगातार मास्क लगाएं। हालांकि इस बार ‘डबल मास्किंग’ पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। डबल मास्क यानि की दो मास्क लगाना।

डबल मास्क पहनने का क्या है सही तरीका?
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि डबल मास्किंग कैसे करनी चाहिए, इसका सही तरीका क्या है? मंत्रालय ने सलाह दी है कि डबल मास्किंग के लिए पहले सर्जिकल मास्क पहनें, फिर उसके ऊपर एक और टाइट फिटिंग वाले कपड़े का मास्क पहनें। अगर आपके पास सर्जिकल मास्क नहीं है तो एक साथ दो कॉटन मास्क पहन सकते हैं। चूंकि कई बार जिन लोगों के पास सर्जिकल मास्क होते हैं, वो उसे धोकर दोबारा भी इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि सर्जिकल मास्क को कभी नहीं धोना चाहिए, ऐसे मास्क सिर्फ एक बार के इस्तेमाल के लिए होते हैं।

सर्जिकल मास्क को 5 बार तक कर सकते है इस्तेमाल –
मंत्रालय का कहना है कि आमतौर पर सर्जिकल मास्क का एक ही बार इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन अगर उसे डबल मास्किंग में इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप उसे पांच बार तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप उस मास्क का एक बार इस्तेमाल करने के बाद सात दिन के लिए किसी सूखे जगह पर छोड़ दें, जिसपर सूरज की रोशनी पड़े। इसके बाद आप उसे डबल मास्किंग के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Back to top button