Close
लाइफस्टाइल

जानिए नवंबर के माह में सूर्य की तरह चमकेगा कौन सी राशियों का भाग्य

मुंबई – नवंबर का महीना शुरू हो चूका है। माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस महीने में कई सारे महत्वपूर्ण त्यौहार हे जैसे दिवाली, लाभ पाँचम, छठ पूजा। नवंबर माह में ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। ग्रहों की चाल से कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। नवंबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है।

वृष राशि :
मन परेशान रहेगा। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। तीन नंबर के बाद संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। 16 नवंबर के बाद से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दैनिक जीवन व्यवस्थित होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मेष राशि :
मेष राशि के जातकों के शुक्र का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है।आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। 16 नवंबर के बाद तनाव व क्रोध में कमी आ सकती है। परंतु संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें। तीन नवंबर के बाद किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। 21 नवंबर के पश्चात शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

कर्क राशि:
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। धन- लाभ होगा, जिससे आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा। 17 नवंबर से आत्मसंयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव के कार्य और साज सज्जा पर खर्च बढ़ सकते है।

मिथुन राशि :
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु 16 नवंबर के बाद खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 21 नवंबर से कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सुखद परिणाम मिलेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि :
तीन नवंबर से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बातचीत में संतुलित रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। 21 नवंबर के बाद घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि :
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि :
मास के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते है। तीन नवंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 15 नवंबर से मानसिक तनाव में कमी आ सकती है, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि :
तीन नवंबर से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 16 नवंबर से कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। कठिनाइयों में कमी आएगी, परंतु परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परंतु दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। 21 नवंबर से धन की स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि :
मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। तीन नवंबर से कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते है। भवन के साज सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते है। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि :
इस राशि के लोग कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। तीन नवंबर के बाद कारोबार के विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 16 नवंबर के बाद नौकरी में कठिनाई आ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 21 नवंबर से परिस्थितियों में सुधार होगा।

सिंह राशि :
माह के प्रारंभ में मानसिक शांति तो रहेगी परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। तीन नवंबर से कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। 16 नवंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कठिनाइयों में कमी आएगी। परंतु रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है। पिता से अंतर्विरोध बढ़ सकते है। सचेत रहें। 21 नवंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

Back to top button