x
मनोरंजन

सोनम कपूर के ससुर हुए 27 करोड़ रुपए की ठगी के शिकार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुर को करीब 27 करोड़ रुपए की चंपल लगी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।

शुक्रवार की रात फरीदाबाद पुलिस ने जानकारी दी है, सोनमकपूर के ससुर हरीश आहूजा की #शाही_एक्सपोर्ट कंपनी से 27 करोड़ 61 लाख की साइबर ठगी हुई है। इस घटना को अंजाम देने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि, ठगों ने पहले एक फर्जी कंपनी बनाई जिसके सहारे हरीश आहूजा बनकर 27 करोड़ 61लाख के कूपन ठगो ने फर्जी कंपनी में ट्रांसफर कर लिए थे। इस घटना की जानकारी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की।

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए देश के राज्यों से गिरफ्तारी की। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया को पुलिस ने आरोपियों की जानकारी दी है। आरोपितों में दिल्ली के मनोज राणा, मनीष कुमार, प्रवीन कुमार व मनीष कुमार मोगा और रायचूर (कर्नाटक) निवासी गणेश परसुराम व महाराष्ट्र निवासी भूषण किशन ठाकुर , राहुल रघुनाथ (रायगढ़) व संतोष सीताराम (पुणे) शामिल बताए जा रहे हैं। बता दें, 26 जुलाई 2021 को सेक्टर-28 में स्थित इस शाही एक्सपोर्ट कंपनी से आरओएससीटीएल लाइसेंस के जरिये ठगी की शिकायत मिली थी।

Back to top button