x
खेल

World Cup 2023 Schedule: भारत कब, किससे और कहां करेगा मुकाबले


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – आईसीसी जल्द ही इसके शेड्यूल की घोषणा कर सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। भारत-पाक मैच पर पूरे विश्व के क्रिकेट फैंस की निगाहें होंगी। हाल ही में दोनों ही देशों के बीच होने वाले मैच की तारीख सामने आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच खेला जा सकता है. टीम इंडिया टूर्नामेंट में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकती है।

वर्ल्ड कप 2023 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी। ये दोनों ही टीम लंबे समय से सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़ रही हैं। ऐसे में फैंस इस मैच का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों देशों के बीच एशिया कप के मुकाबले भी खेले जाएंगे।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान – 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान – 15 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश – 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड – 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड – 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर टीम – 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम क्वालीफायर टीम – 11 नवंबर, बैंगलोर

इस बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। इसके अलावा वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट, मुंबई, त्रिवेंद्रम, नागपुर और पुणे में खेले जाएंगे।

Back to top button