x
विश्व

सऊदी अरब की महिलाएं बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएंगी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – सऊदी अरब की महिलाएं अब बहुत जल्द बुलेट ट्रेन चलाती हुईं नजर आएंगी। इससे चार साल पहले महिलाओं के ड्राइविंग करने पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया था।सऊदी अरब के रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महिला बुलेट ट्रेन ड्राइवर नजर आ रही हैं। महिलाएं पुरुष सहयोगियों के साथ नजर आ रही हैं। पहले बैच में 32 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनकी नियुक्ति मक्का और मदीना के बीचत चलने वाली बुलेट ट्रेन में की गई है।

एक महिला ड्राइवर ने कहा है कि हम इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें फख्र है कि हमें यह मौका मिला। इस बैच की सभी महिलाएं लगभग 453 किलोमीटर की लंबी हाई स्पीड लाइन पर ट्रेन चलाएंगी। मौजूदा वक्त में महिलाओं ने सऊदी की इकोनॉमी को मजबूत करने में काफी अहम रोल निभाया है। बता दें कि 2018 तक महिलाओं को ड्राइविंग की भी इजाजत नहीं थी।

महिलाओं के लिए साल 2022 के शुरुआत में तीस बुलेट ट्रेन ड्राइवर की भर्तियां निकाली गईं थीं। बाद में इन्हें बढ़ाकर 32 कर दिया गया। इन 32 वैकेंसी के लिए 28 हजार महिलाओं ने अप्लाई किया था।

बीते साल सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं ने ऊंटों की शिप्ट ऑफ द डेजर्ट प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। रियाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में चालीस महिलाओं ने हिस्सा लिया था। ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में सऊदी अरब में नौकरी करने वाली महिलाएं बीस फीसदी थीं। 2022 में यह आंकड़ा 33 फीसदी तक हो गया।

सऊदी के क्राउन प्रिंस ने साल 2016 में एक सपना देखा था. उनका सपना था कि सऊदी की इकोनॉमी को ऑयल डिपेंडेंसी को कम किया जाए। उन्होंने कई ऐसे प्रोजेक्ट चलाए, जिसमें महिलाओं की भूमिका काफी अहम है। सरकारी दफ्तर के अलावा महिलाएं अब प्राइवेट सेक्टर में भी जमकर काम कर रही हैं। साल 2022 में केवल 30 ही महिला ड्राइवर के लिए वैकेंसी निकली थी, बाद में इसे बढ़ाकर 32 कर दिया गया था।

Back to top button