x
ट्रेंडिंगविश्व

10 सालों से दुनिया के लिए रहस्य बना MH370 प्लेन,जमीन निगल गई या फिर आसमान खा गया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – 10 साल पहले 8 मार्च की वो तारीख थी, जब 239 लोगों को ले जा रहा मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच-370 अचानक दुनिया के नक्शे से गायब हो गया। विमान को खोजने के लिए कई अभियान शुरू किए गए, पर कोई सुराग नहीं मिला। तब से आज तक इसे लेकर कई थ्योरी आईं, किताबें लिखी गईं, डॉक्यूमेंट्री बनीं, लेकिन आज भी विमान में सवार लोगों के परिजनों और बाकी दुनिया के सामने एक सवाल बना हुआ है कि उस दिन आखिर हुआ क्या था? 10 साल से ये आधुनिक दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों में से एक बना हुआ है।

समुद्र का 1800 किलोमीटर का दायर खंगाल दिया

जहाज रडार से तब गायब हुआ, जब वह दक्षिण चीन सागर के ऊपर था। उत्तर-पश्चिमी प्रायद्वीपीय मलेशिया में पेनांग द्वीप के उत्तर-पश्चिम में 200 समुद्री मील (370 किलोमीटर) दूर जहाज गुम हो गया। 26 देश, 18 शिप, 19 एयरक्राफ्ट और 6 हेलिकॉप्टर जहाज की तलाश में जुटे।साल 2017 तक जहाज को लगातार तलाश किया गया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो तलाशी अभियान को ऑफिशियली बंद कर दिया गया। 2019 में अमेरिकी कंपनी ओशन इनफिनिटी ने फिर से जहाज की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।जहाज में सफर करने वाले पैसेंजर ज्यादातर चीन के थे। अक्टूबर 2014 से जनवरी 2017 तक ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 1800 किमी का दायरा और समुद्र तल की गहराई में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

क्या हुआ था एमएच-370 फ्लाइट के साथ?

बीजिंग जाने वाली मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-370 ने 8 मार्च 2014 को तड़के कुआलालंपुर से उड़ान भरी थी। ये एक बोइंग विमान था, जो टेक ऑफ के थोड़ी देर बाद ही रडार से गायब हो गया। विमान ने जब टेक ऑफ किया तो सब कुछ सामान्य था। फ्लाइट 35,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई थी और विमान अपने रूट पर था, उस दौरान पायलटों ने वियतनाम के एयर ट्रैफिक के साथ बात भी की थी। इसके बाद विमान ने संपर्क स्थापित नहीं किया और तभी अप्रत्याशित तरीके से पश्चिम की ओर मुड़ा और रडार से गायब हो गया। इसके बाद विमान की खोज के लिए एक व्यापक और खर्चीला अभियान चलाया गया लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद से पश्चिमी हिंद महासागर में मलबे के कई टुकड़े बहकर तट पर आ गए थे। इनमें से कई के एमएच-370 के होने की पुष्टि की गई, लेकिन आज तक विमान की बॉडी और इसका ब्लैक बॉक्स नहीं मिला। इसमें सवार सभी लोगों को मृत मान लिया गया है लेकिन अभी भी ये नहीं पता चला है कि क्यों और कैसे?

239 लोग थे विमान में सवार

कुआलालंपुर से 239 लोगों को बीजिंग ले जा रहा बोइंग 777 विमान (उड़ान संख्या-एमएच370) आठ मार्च 2014 को उड़ान भरने के तुरंत बाद रडार से गायब हो गया था। उपग्रह डाटा से पता चला कि विमान अपने रास्ते से भटक गया था। लेकिन खोज अभियान में विमान का कोई सुराग नहीं मिला।

Back to top button