दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 मे जीता ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड’
मुंबई: ऑस्कर अवॉर्ड फिल्मी दुनिया से तलूक रखने वाले हर व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण पुरस्कार है। लोगों के अंदर ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर एक अलग जिज्ञासा दिखती है। कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में रविवार से ऑस्कर अवॉर्ड समारोह चल रहा है। दीपिका पादुकोण के लिए अवॉर्ड फंक्शन खास रहा। इस समारोह में उन्हें एक खास अवॉर्ड से नवाजा गया है।
दीपिका ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। “मुझे लगता है कि सोमवार की सुबह एक अच्छी शुरुआत है,” उन्होंने लिखा। मुझे ऑस्कर में टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार उन चयनित व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिन्होंने बेहतर भविष्य के लिए अपनी पहचान का उपयोग किया है। इन्हीं में से एक हैं दीपिका पादुकोण। उन्होंने मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में काफी काम किया है।
गौरतलब है कि दीपिका 2015 से मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में काम कर रही हैं। दीपिका खुद भी मानसिक तनाव का शिकार हो चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की शुरुआत की। दीपिका ने खुद कहा था कि वह 2015 में डिप्रेशन से पीड़ित थीं और इसके बाद मैंने मेंटल हेल्थ फाउंडेशन बनाया। दीपिका इस दिशा में काम करने के साथ-साथ साफ-साफ बोलती भी हैं।