x
मनोरंजन

अमिताभ बच्‍चन से जावेद अख्‍तर तक इन बड़े कलाकारों के घर नहीं मनाई जाती होली -जाने वजह


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड और होली का रिश्ता दशकों पुराना है सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी बॉलीवुड सेलेब्स होली मनाना खूब पसंद करते हैं। आज भी कई सेलेब्रिटी हैं जो होली पर पार्टी रखते हैं और इन पार्टियों में खूब उड़ता है रंग गुलाल। लेकिन ये कोई आज का चलन नहीं बल्कि दशकों से बॉलीवुड में मनाई जाती रही है होगी।

अमिताभ बच्चन
एक वक्त था जब होली पर जलसा और प्रतीक्षा में जमकर गुलाल और अबीर उड़ा करता है और हर ओर सिर्फ एक ही बात गूंजती थी….होली है। होली के बाद मीडिया में बच्चन परिवार की होली की तस्वीरें छाई रहती थीं। लेकिन कुछ सालों से बच्चन परिवार होली नहीं मना रहा.साल 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद बच्चन परिवार ने सार्वजनिक रूप से होली का जश्न मनाना बंद कर दिया।

जावेद अख्तर
जावेद अख्तर उन सेलेब्स में से हैं जो आज भी होली पार्टी का उसी तरह आयोजन करते हैं जिस तरह सालों से करते आए हैं। हालांकि कोरोना काल में इस पार्टी की चमक 1-2 साल से फीकी है लेकिन आज भी होली की बात हो तो जावेद अख्तर की होली पार्टी की चर्चा हो ही जाती है। श्रीदेवी के निधन के बाद शबाना आजमी ने इस आयोजन को बंद कर दिया।

राज कपूर
राज कपूर (Raj Kapoor Holi Party) की ओर से आयोजित होली बॉलीवुड (Holi) में सबसे मशहूर थी। इसका आयोजन आरके स्टूडियो में होता था। इस आयोजन का काफी नाम था। इसमें सभी बड़े सितारे आते थे। होली मनाने के लिए उन्हें आमंत्रण भेजा जाता था। यहां बड़े टब में रंग होता था, जिसमें सभी को सराबोर किया जाता था। दिन पर गाना-बजाना चलता था। ये सितारों यहां नाचते-गाते थे। सुबह से शाम तक खाना-पीना चलता था। कहा जाता था कि जब तक सितारा देवी और गोपी कृष्ण इसमें नहीं नाचते, इसे पूरा नहीं माना जाता था। 1988 में राज कपूर के निधन के साथ ही यहां होली समारोह बंद हो गया।

Back to top button