x
आईपीएल 2024खेल

प्रैक्टिस सेशन में गले मिले रोहित-पंड्या,लोगो ने किया ट्रोल -देखें वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कैंप में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ पहली बार दिखे। दोनों ने ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे को गले लगाया।मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था। फ्रेंचाइजी ने 2024 सीजन के ऑक्शन से पहले हार्दिक को 15 करोड़ रुपए में गुजरात से ट्रेड किया और रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान बनाया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव की चर्चाएं चल रही थीं।

रोहित और पांड्या की मुलाकात में क्या हुआ?

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सोमवार को टीम के कैंप में जुड़े। उस दौरान उन्होंने प्रैक्टिस भी किया। इसी बीच रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के मुलाकात का एक वीडियो बुधवार को मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो में एक खास बात नोटिस की जा सकती है। दरअसल जैसे ही रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने मैदान पर एक दूसरे को देखा वैसे ही पांड्या रोहित की तरफ बढ़े। रोहित शर्मा ने उनसे हाथ मिलने के लिए अपना हाथ आगे बढ़या, लेकिन हार्दिक पांड्या ने रोहित से हाथ मिलने के बजाए उन्हें गले लगा लिया। मुंबई इंडियंस ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए अपने कैप्शन में 45 और 33 लिखा है। 45 रोहित शर्मा का जर्सी नंबर है, वहीं 33 हार्दिक पांड्या का।

पंड्या ने रोहित शर्मा को लगाया गले

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक पंड्या आते हैं और रोहित शर्मा को गले लगा लेते हैं। लेकिन अगर वीडियो को सही से देखा जाए तो उसमें साफ दिख रहा है कि हिटमैन का इरादा हाथ मिलाने का था। लेकिन पंड्या ने आकर उन्हें गले लगा लिया। एक बात तो साफ जाहिर है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ तो टेंशन अब भी है।

मुंबई इंडियंस ने रोहित को हटाकर पंड्या को बनाया कप्तान

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले एमआई ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पंड्या को ट्रेड किया था। पंड्या दो सीजन गुजरात के लिए खेलने के बाद वापसी मुंबई आ गए। लेकिन उनके आते ही फ्रेंचाइजी ने भी अपने तेवर बदल दिए। उन्होंने अपने सफल कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान बना दिया। इस बात से फैंस आग बबूला हो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि पंड्या कप्तानी की शर्त पर ही वापसी एमआई आए हैं। कप्तानी को लेकर काफी बवाल मचा। काफी विवाद हुआ। लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जोकि अब काफी वायरल हो रहा है।

रोहित पर क्या बोले थे पांड्या

आईपीएल शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बातें कही थी। हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को लेकर कहा था कि वह मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। हार्दिक ने कहा कि इस टीम ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह रोहित के ही नेतृत्व में किया है। अब मुझे बस इसे आगे लेकर जाना है। हार्दिक ने उम्मीद जताई कि रोहित अपना हाथ मेरे कंधों पर रखेंगे। इतना ही नहीं, हार्दिक पंड्या ने आगे कहा कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं, इससे मुझे मदद मिलती है। हार्दिक बोले कि पूरा करियर रोहित के नेतृत्व में खेला है और मुझे पता है, उनका हाथ हमेशा रहेगा।

लोगो ने हार्दिक पंड्या को किया ट्रोल

2015 में जब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को खरीदा था। तो उस समय रोहित शर्मा एमआई के कप्तान थे। हिटमैन की कप्तानी में हार्दिक पंड्या ग्रूम हुए हैं। उनके खराब प्रदर्शन के बावजूद रोहित ने उन्हें काफी बैक किया। हार्दिक को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जो शुरुआती समय में पुश चाहिथ था। वो पुश उन्हें रोहित शर्मा से मिला।हालांकि 9 साल बाद अब अगर देखें तो सब कुछ बदल गया है। अब मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या हैं और रोहित शर्मा उनके अंडर खेलने वाले हैं। यह बात मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही।

https://twitter.com/mipaltan/status/1770465603679060261

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा , सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ , रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, क्वेना मफाका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, नमन धीर, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

Back to top button