x
कोरोनाभारत

भारत में दर्ज हुए कोरोना के 13,451 नए मामले, कोरोना से हुयी 585 मौतें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – इस बात में कोई संदेह नहीं है की अब देश में कोरोना वायरस के मामलो में लगातार कटौती होती जा रही है। लेकिन फिर भी हमें सरकार द्वारा जारी किये गए सभी कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करना बेहद जरूरी है। जिससे हम और हमारी फॅमिली सुरक्षित रह पाए।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,451 मामले सामने आए है, जिसके बाद देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 3,42,15,653 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोनो वायरस बीमारी से जुड़ी 585 मौतें दर्ज कीं। लेकिन केरल में सबसे ज्यादा 482 मौतें हुईं। अब तक कोरोना वायरस से कुल 4,55,653 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 3.35 करोड़ लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। भारत ने एक दिन में 1,155 सक्रिय मामलों की गिरावट दर्ज की। वर्तमान सक्रिय केसलोड 1,62,661 है, जो 242 दिनों में सबसे कम है।

बता दे की 585 मौतों में, केरल में सबसे अधिक 482 मौतें हुईं है। इसके बाद महाराष्ट्र में 32, पश्चिम बंगाल में 15, मिजोरम में 8, कर्नाटक में 7 और आंध्र प्रदेश में 6 मौतें हुईं। ओडिशा और गोवा में एक दिन में कोरोना वायरस के कारण चार मौतें हुईं। जबकि असम में तीन मौतों की सूचना है। देश का रिकवरी रेट भी मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है, वर्तमान में यह 98.19 प्रतिशत है। राहत की बात यह है कि देश में हर रोज जितने लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। उससे ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो रहे है।

देश में कोरोना मामलों की पहचान करने के लिए लगातार टेस्टिंग की जा रही है। अब तक कुल 60.32 करोड़ टेस्ट किए जा चुके है। लोगों को वायरस से सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार टीकाकरण अभियान भी बड़े स्तर पर जारी है ।जिसके तहत अब तक कुल 103.53 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारत ने अब तक 103 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया है, जिसमें पहली और दूसरी खुराक दोनों शामिल है। अब तक कुल मिलाकर 72,13,19,294 पहली खुराक और 31,35,17,300 दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Back to top button