x
लाइफस्टाइल

जानिए सासाराम के ‘इस’ मंदिर से जुड़ी अनसुनी पौराणिक कथा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

पटना – भारत देश कई साड़ी अलग-अलग धार्मिक आस्थाओ से भरपूर है। हम में से काम लोग ही मां तारा चंडी मंदिर के बारे में जानते होंगे। भारतीय राज्य बिहार के सासाराम जिले में स्थित यह एक दुर्गा मंदिर है। माँ तारा चंडी पीठ भारत के 52 पीठों से सबसे पुराना पीठ माना जाता है।

सासाराम स्थित मां ताराचंडी के मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। सासाराम से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर कैमूर पहाड़ी की गुफा में मां ताराचंडी का मंदिर है। इस मंदिर के आस-पास पहाड़, झरने एवं अन्य जल स्रोत है। मनोकामनाएं पूरी होने की लालसा में दूर-दूर से भक्त यहां आते है। वैसे तो यहां सालो भर भक्तों का आना लगा रहता है, लेकिन नवरात्र मे यहां पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि यहां आने वालों की हर मनोकामना माता रानी पूरी करती हैं इसलिए लोग इसे मनोकामना सिद्धी देवी भी कहते हैं।

पुराण के अनुसार उनके पत्नी “सती” अपने पिता के घर अपने स्वामी को अबमानना होने पर जब आत्मदाह किए, भगबान शिब क्रोध मे आकार सती के सब को उठाकर भयंकर तांडब नृत्य करने लगे। उसी मे बिश्व द्वंश होने का खतरा रहा। भगबान बिष्णु बिश्व को रक्षया करने हेतु अपने सुदर्शन चक्र भेज कर सती के सब को खंड खंड करा दिये। वो सभी खंड भारत उपमहादेश की बिभिन्न प्रांत में गिरे। वो सभी प्रांत को “शक्ति पीठ” माना जाता है और हिंदुओं के लिए सभी पीठ बहुत मतत्वपूर्ण रहे है। माँ तारा पीठ पर सती की “दाहिने आँख” पड़े थे। यहाँ एक अति प्राचीन मंदिर, जिनहे “माँ सती” मंदिर कहा जाता था। उसे माँ तारा की आबास भी कहा जाता है।

मान्यता है कि मां सती की दाहिनी आंख (नेत्र) यहां गिरा थी, इसलिए इसका नाम ताराचंडी पड़ा। और एक मान्यता के मुताबिक जब गौतम बुद्ध ज्ञान प्राप्त करके यहां आए थे, तो मां ताराचंडी ने उन्हें एक बालिका के रूप में दर्शन दिए थे। तब उन्हें सारनाथ जाने का निर्देश दिया गया, जहां बुद्ध ने पहली बार उपदेश दिया था। मोक्ष देने के लिए जाना जाता है, पूजा की विधि सात्विक है।

पुराणों के अनुसार महर्षि विश्वामित्र ने इस पीठ का नाम तारा रखा था। यहीं पर परशुराम ने सहस्त्रबाहु को पराजित कर मां तारा की उपासना की थी। इस शक्तिपीठ में मां ताराचंडी बालिका के रूप में प्रकट हुई थीं और यहीं पर चंड का वध कर चंडी कहलाई थीं। इस धाम पर वर्ष में तीन बार मेला लगता है, जहां हजारों श्रद्धालु मां का दर्शन पूजन कर मन्नते मांगते है। यहां मनोकामना पूर्ण होने पर अखंड दीप जलाया जाता है। मंदिर के गर्भगृह के निकट संवत 1229 का खरवार वंश के राजा प्रताप धवल देव की ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण शिलालेख भी है, जो मंदिर की ख्याति एवं प्राचीनता को दर्शाता है।

सावन में यहां एक महीने का भव्य मेला भी लगता है। श्रावणी पूर्णिमा के दिन स्थानीय लोग देवी को शहर की कुलदेवी मानकर चुनरी के साथ काफी संख्या में प्रसाद चढ़ाने धाम पर पहुंचते है। हाथी-घोड़ा एवं बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली जाती है। शारदीय नवरात्र में लगभग दो लाख श्रद्धालु मां का दर्शन-पूजन करने पहुंचते हैं। नवरात्र मे मां के आठवें रूप की पूजा होती है। मां ताराचंडी धाम में शारदीय एवं चैत्र नवरात्र में अखंड दीप जलाने की परम्परा बन गयी है।

Back to top button