पुडुचेरी – कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर पुरे देश में बरक़रार हैं। अब तक कई लोगो ने अपने प्रिय व्यक्तिओ को covid19 की वजह से खो दिया। फ़िलहाल पुरे भारत में 3,66,161 से भी ज्यादा नए covid19 मामले दर्ज किये गए हैं। कोरोना वायरस बड़ी तेजी से एक के बाद एक राजनेताओ को अपनी चपेट में लेते जा रहा हैं।
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन.रंगासामी की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है: LG सचिवालय, पुडुचेरी pic.twitter.com/xHeFresJty
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2021
हालही में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन.रंगासामी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने हालही में अपना covid19 टेस्ट करवाया था जो पॉसिटिव आया। इस बात की जानकारी पुडुचेरी के LG सचिवालय ने प्रेस रिलीज़ करके दी। फ़िलहाल मुख्यमंत्री की तबियत ठीक हैं और वे क्वारनटिन हे। वे भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूचित सभी कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं।