x
बिजनेसरूस यूक्रेन युद्धविश्व

इमरान खान की घोर बेज्जती! जंग में बिजी हैं पुतिन, पाक पीएम को बिना मिले लौटना पड़ा पाकिस्तान?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कराची – रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद यूक्रेन में रूसी सैनिकों ने हमला शुरू कर दिया है। यहां अजीब संयोग यह है कि जैसे ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस की धरती पर पहुंचे, पुतिन ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया। जानकार मान रहे हैं कि इमरान खान गलत वक्त में रूस का दौरा कर रहे हैं।

पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय पुतिन के मंत्रालय से मिलने का कोई कार्यक्रम साझा नहीं कर पाया है क्योंकि पुतिन इस वक्त यूक्रेन पर हो रहे हमले को लेकर व्यस्त हैं। 20 से अधिक वर्षों में किसी पाकिस्तानी नेता द्वारा मास्को की यह पहली यात्रा थी। ऐसे में पाकिस्तान की आवाम और पाकिस्तानी मीडिया इस बात को लेकर काफी उत्सुक थी कि इमरान खान की रूस यात्रा बेहद अहम और पाकिस्तान के लिए फायदेमंद होगी। इस वक्त पाकिस्तान महंगाई की मार झेल रहा है लेकिन जिस वक्त इमरान खान रूस की धरती पर पहुंचे, उसी वक्त पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ऐलान कर दिया।

अब पुतिन यूक्रेन पर हमले को लेकर व्यस्त हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इमरान खान को पुतिन से मिले बगैर ही बैरंग पाकिस्तान लौटना पड़ रहा है।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान यूक्रेन और रूस में तनाव के बीच ही रूस की दो दिवसीय यात्रा पर निकल गए। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया बताती है कि इमरान खान का रूसी दौरा दो साल पहले से प्रस्तावित था लेकिन कोरोना महामारी के कारण ये मुमकिन नहीं हो पाया। लेकिन अब खबर सामने आई है कि मास्को में बिना व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करके वो वापस लौट रहे हैं। पाक के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।

पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से इमरान खान की यात्रा से जुड़ी जानकारी मांगी थी, लेकिन कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उधर, पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने मामले में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम इमरान खान के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि दौरा गलत समय पर है। उनकी यात्रा जारी है और प्रधानमंत्री आज रात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान लौटेंगे।

Back to top button