Close
भारत

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए

नई दिल्ली – देश में पेपर लीक की समस्या को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो कहते हैं कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई रुकवा दी लेकिन देश में पेपर लीक की समस्या नहीं रोक पा रहे।राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर नीट मुद्दे और यूजीसी-नेट परीक्षा रद होने पर सांसद राहुल गांधी ने कहा, “पेपर लीक के पीछे की वजह यह है कि शिक्षा प्रणाली पर भाजपा के मूल संगठन ने कब्जा कर लिया है। जब तक इसे बदला नहीं जाता, पेपर लीक होते रहेंगे। मोदी जी ने इस कब्जे को आसान बनाया है। यह एक देश विरोधी गतिविधि है।”

राहुल गांधी ने की पेपर लीक पर कार्रवाई की मांग

राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक का दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार को लेकर हमारा यही कहना है कि जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी पेपर लीक कराया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों पर आरएसएस-बीजेपी का कब्जा है और जब तक इसे बदला नहीं जाएगा तब तक पेपर लीक होने बंद नहीं होंगे।

हम संसद में पेपर लीक का मुद्दा उठाएंगे- राहुल

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने पेपर लीक की शिकायत की। नीट, यूजीसी नेट के पेपर लीक हुए, यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द की गई। यह बाकी देश में व्यापम का विस्तार है। हम संसद में पेपर लीक का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई रोक दी थी, लेकिन हिंदुस्तान में पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते। हम संसद में पेपर लीक का मुद्दा उठाएंगे।

‘मोदी को नहीं आता सरकार चलाना’

जो नियम एक पेपर में लागू हुआ वही नियम दूसरे पेपर में भी लागू करना चाहिए।हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।अब लोग चुप नहीं रहने वाले, सरकार पंगु है, एक पैर पर टिकी है। प्रधानमंत्री का पूरा ध्यान स्पीकर चुनाव पर है।वो मनोज्ञानिक रूप से टूट गए हैं।इस तरह की सरकार चलाना उन्हें नहीं आता।बनारस में उनकी कार पर किसी ने चप्पल फेंक दिया।पहले कांग्रेस नहीं डरती थी अब देश में कोई नहीं डरता।56 इंच की छाती 30–32 हो गई है। पीएम मोदी के काम करने का तरीका डराने धमकाने वाला है लेकिन अब कोई नहीं डरता।इनकी पार्टी में, RSS में दिक्कत है।

Back to top button