x
खेल

मयंक यादव की रफ्तार ने मचाया धमाल,स्पीड से किया पंजाब का सिस्टम हैंग


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – लखनऊ सुपरजाएंट्स के अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शनिवार की रात आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपनी रफ्तार से सभी को चौंका दिया। मयंक ने अपने डेब्यू मैच में जलवा बिखेरा और लखनऊ को सीजन की पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस कातिलाना गेंदबाजी ने लखनऊ की इस मुकाबले में वापसी कराई। इस मैच के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। पंजाब के खिलाफ मयंक को तीन सफलताएं मिली। 21 साल के मयंक को इस मैच से पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन अपने दमदार प्रदर्शन से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आइए जानते हैं कौन हैं मयंक यादव जो भारतीय क्रिकेट में रफ्तार का नया बादशाह बनकर उभरे हैं।

शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो खेल पर पूरी तरह से दबदबा

मयंक यादव जब गेंदबाज़ी करने आए तब शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो खेल पर पूरी तरह से दबदबा बना चुके थे।यह मौका था जब सभी को लग रहा था कि पंजाब किंग्स सहजता से विजय प्राप्त कर सकती है।पर मयंक ने आते ही अपनी रफ्तार का ऐसा जादू चलाया कि चर्चा शिखर और बेयरस्टो की शतकीय साझेदारी से बदलकर मयंक पर चलने लगी।मयंक ने इसी दौरान 156.8 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार निकालकर इस सत्र के सबसे तेज़ गेंद फेंकने वाले गेंदबाज़ बन गए।इससे पहले सबसे तेज़ गेंद आंद्रे बर्गर ने 153 कि.मी. की रफ्तार से फेंकी थी।मयंक यादव लगातार 150 कि.मी. से ज़्यादा की रफ्तार निकालकर पंजाब के बल्लेबाजों पर हौवा बनाने लगे।जॉनी ने इस दबाव को हटाने के लिए पुल शॉट खेला पर गति से मात खा गए और कैच हो गए।

21 साल के मयंक

मयंक यादव की तो, 21 साल के मयंक दिल्ली के रहने वाले हैं और दिल्ली के लिए ही डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अब तक 10 टी20 और 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 12 और 34 विकेट हैं। वह भारत के लिए आने वाले समय में अगली बड़ी चीज बन सकते हैं। एलएसजी ने मयंक को सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा है।

Back to top button