x
लाइफस्टाइल

नाक से खून आना, गैस बनना जैसी बाबतो में इस फल से मिलेगी राहत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – फलों का सेवन हमारे लिए कितना फायदेमंद है ये तो हम सब जानते हैं। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर फल हमारे स्वास्थ्य को और भी बेहतर बनाते हैं। कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो गुणों की खान होते हैं यानी उनमे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं फलों में से एक है कीवी, स्वाद में खट्टा-मीठा लगने वाले इस फल की लोकप्रियता इन दिनों बेहद बढ़ी है। इस फल की सबसे ख़ास बात यह है कि आप इसका सेवन छिलके के साथ और बिना छिले दोनों तरह से कर सकते हैं। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके सेवन से आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। चलिए आज हम आपको कीवी के फायदों के बारे में बताते हैं साथ ही यह भी की इसका कब और कैसे सेवन करना चाहिए?

कीवी को विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का भंडार माना जाता है। यह आपके दिल और पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस फल को खाने से शरीर की सुरक्षा करने वाले प्लांट कंपाउंड मिलते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक हैं।प्लेटलेट्स में भारी गिरावट के कारण मुंह, नाक से खून निकलता है। कीवी खाने से डेंगू के इलाज और बचाव में सपोर्ट मिलता है। रिसर्च गेट पर मौजूद अध्ययन (ref.) के मुताबिक कीवी में विटामिन सी, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम जैसे न्यूट्रिएंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इस फल का सेवन ना करने से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है और वायरल डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।

कीवी में सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो इसे दिल के लिए बेहतर विकल्प बनाता है। इसमें मौजूद हाई पोटेशियम कंटेंट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और स्ट्रोक और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद करता है।कीवी डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है, जिसकी वजह से यह पाचन को बेहतर बनाने में सहायता करता है, कब्ज को रोकता है और हेल्दी गट माइक्रोबायोम का समर्थन करता है।कीवी में मौजूद फाइबर कंटेंट और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे कम मात्रा में सेवन करने पर यह डायबिटीज वाले लोगों के लिए बेहतरीन फल बन जाता है।

आपको बता दें कीवी का सेवन आप दोपहर या शाम की बजाय सुबह 10 से 12 के बीच करें। दरअसल, कीवी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत की बेहतरीन देखभाल करते हैं। आप इसे खाली पेट भी खा सकते हैं। हालांकि, खाली पेट खट्टा फल खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है तो इसे खाली पेट खाने की बजाय कुछ नाश्ता कर खाएं।

Back to top button