x
ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

बिना कपड़ों के 21 रातें गुजार दिए कपल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रियलिटी शोज का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस मामले में मेकर्स भी अजब-अनूठे प्रयोग करने लग गए हैं। ऐसा ही एक अजीब रियलिटी टीवी शो है जिसमें एक लड़का और लड़की पहली बार एक दूसरे से पूरी तरह न्यूड होकर मिलते हैं। उन्हें इसी अवस्था में 21 दिन साथ गुजारने होते हैं। वैसे अगर आप सोच रहे हैं कि इस शो में कुछ ऐसा-वैसा होता है तो हम बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं।

दरअसल यह एक सर्वाइवल शो है। इस शो में कपल साथ में बिना किसी सपोर्ट के आपको 21 दिन तक बीहड़ जंगल में गुजारने होते हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट्स के पास न तो रहने के लिए छत होती है और ना ही खाने के लिए खाना। उनके बदन पर कपड़े तक नहीं होते हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट्स को हर चीज का इंतजाम खुद ही करना होता है। शो के दौरान कंटेस्टेंट को मौसम की मार, जंगल के जहरीले कीड़े-मकोड़े और जंगली जानवरों से तो खुद को बचाना ही होता है साथ ही खाने का बंदोबस्त करना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है।

इसमें टास्क इतना मुश्किल होता है कि कई कंटेस्टेंट बीच में ही शो छोड़ देते हैं। बता दें कि इस शो का नाम नेकेड एंड अफ्रेड है और इसका प्रसारण डिस्कवरी चैनल पर किया जाता है। इंटरनेशनल कॉन्सेप्ट पर बना यह शो अभी तक कई देशों में शूट किया जा चुका है। इसमें कोई होस्ट नहीं होता है और कंटेस्टेंट्स के साथ में सिर्फ एक कैमरामैन को जाने की इजाजत होती है। इस शो के अभी तक कई एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। यह शो वाइल्ड क्लिप और न्यूडिटी से भरा है।

हालांकि मेकर्स अधिकतर विजुअल ब्लर कर देते हैं लेकिन फिर भी न्यूडिटी शो का एक हिस्सा है। इस शो को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं। इस शो अधिकतर क्लिप सेंसर नहीं किए जाते और इसकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

Back to top button