x
विज्ञान

चंद्र ग्रहण 2024 : आज होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, न करें ये गलतियां, मिल सकते हैं बुरे परिणाम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः इस साल होली पर यानी 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। कई वर्षों बाद होली के अवसर पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन इसके साथ ही चंद्र ग्रहण के दौरान इन गलतियों को करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको इसके विपरीत परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।

चंद्र ग्रहण

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है. सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है. विज्ञान में इसे खगोलीय घटना माना जाता है, वहीं पौराणिक मान्यताओं में इसे राहु-केतु से जोड़कर देखा जाता है.

करें ये काम

पूर्णिमा के दिन खाने या अन्य पवित्र चीजों में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं और उसके बाद इन चीजों का उपयोग किया जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सूतक काल से पहले ही तुलसी के पत्ते तो कर राख लेने चाहिए। क्योंकि सूतक काल में तुलसी के पत्ते उतरना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं।

चंद्र ग्रहण के दौरान न करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां

माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दिन तुलसी के पौधे को खुले में रखने से बचना चाहिए। इसके साथ ही यदि आपका तुलसी का पौधा गमले में लगा हुआ है, तो चंद्र ग्रहण के दौरान इस गमले को गेरू रंग से रंग देना चाहिए।

न करें ऐसे तुलसी के पत्तों का प्रयोग

चंद्र ग्रहण के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि जिन भी पूजा सामग्री में आप तुलसी के पत्ते डाल रहे हैं, वह एकदम सात्विक होने चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि खंडित तुलसी के पत्तों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

रुष्ट हो सकती हैं मां लक्ष्मी

चंद्र ग्रहण के दिन इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि तुलसी के पत्तों को ज्यादा जोर से नहीं बल्कि हाथ से तोड़ना चाहिए। वहीं, ऐसा माना जाता है कि सूतक काल में यदि आप तुलसी के पत्तों को स्पर्श करते हैं, तो इससे लक्ष्मी माता आपसे रुष्ट हो सकती है। जिस कारण आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें इन चीजों का दान

सफेद चीजों का दान

सफेद चीजों का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करें। इस दिन सफेद चीजें दान करने से चंद्र दोष का प्रभाव कम होता है।

दूध का दान

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद आप दूध या दूध से बनी मिठाई का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है। साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

चावल का दान

चंद्र ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करें। ऐसा करने से ग्रहण का प्रभाव कम होता है। साथ ही धन और व्यापार बढ़ता है।

सफेद वस्त्र का दान

चंद्र ग्रहण के बाद आप सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ फलदायी होता है और चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव भी कम हो जाता है।

मोती और चांदी का दान

अगर संभव हो तो इस दिन आप मोती और चांदी का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 मिनट से लेकर दोपहर 03: 02 मिनट तक रहेगा. यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगेगा. यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.भारत में दिखाई न देने की वजह से होली पर इस चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा. हालांकि ग्रहण का प्रभाव हर राशियों पर पड़ता है.

चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

  • इस बार चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च को लगेगा. इसी दिन होली भी मनाई जाएगी. होली पर चंद्र ग्रहण का ये संयोग करीब 100 साल बाद बना है.
  • चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. इस समय गर्भवती महिलाओं को किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए. ग्रहण की समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के समय कुछ भी बनाने और खाने से बचना चाहिए क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण के समय भोजन अशुद्ध हो जाता है. अगर भोजन पहले से बना है तो उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें. चंद्र ग्रहण की रात श्मशान घाट या फिर नकारात्मक जगहों पर जाने से बचना चाहिए.
  • चंद्र ग्रहण के समय सोना वर्जित माना जाता है. इसलिए ग्रहण के समय बिल्कुल भी ना सोए इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ग्रहण की अवधि में बाल, नाखून या दाढ़ी कटवाना अशुभ माना जाता है.

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आती है तो उसकी छाया की चंद्रमा पर पड़ती है। इसकी वजह से चंद्रमा कभी पूर्ण तो कभी आंशिक रूप से नहीं दिखाई देगा। इस महत्वपूर्ण खगोलीय घटना को चंद्रग्रहण कहते हैं। 25 मार्च को लगने वाला चंद्रग्रहण पूर्ण और आंशिक न होकर एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा। उपछाया ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के हिस्से से होकर गुजरता है। अब सवाल उठता है कि क्या ये भारत में दिखाई देगा। चूंकि, ये चंद्रग्रहण दिन के समय दिखाई देगा और उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे दिखाई देगा, इसलिए चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

भारत में देखने के लिए क्या करें

वैज्ञानिकों के अनुसार, साल के पहले चंद्रग्रहण को अमेरिका, जापाना, नीदरलैंड, फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण नार्वे, इटली पुर्तगाल, रूस, जर्मनी, आयरलैंड और बेल्जियम के हिस्सों से देखा जा सकेगा। ऐसे में अगर भारत में बैठकर चंद्रग्रहण को देखना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। जिन देशों में चंद्रग्रहण दिखाई देगा, वहां के लाइवस्ट्रीम या ब्रॉडकास्ट को सर्च करके उसके जरिए चंद्रग्रहण देखा जा सकता है।

    Back to top button