x
विज्ञान

चंद्र ग्रहण 2024: होली वाले दिन लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण,गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्लीः मार्च के महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। इसी दिन होली का त्योहार भी है। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, इसलिए चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहण के दौरान कई तरह की नकारात्मक शक्तियां भी प्रबल हो जाती हैं, जिससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है।

कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण 2024?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से है?

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाता है, लेकिन इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा, इसलिए आप बिना किसी चिंता के होली का त्योहार मना सकते हैं।

कहां दिखेगा पहला चंद्र ग्रहण?

25 मार्च को होली पर लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण को आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, हॉलैंड, बेल्जियम, नार्वे, स्विट्जरलैंड, इटली, जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के हिस्सों में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी नकारात्मक शक्तियों का असर बच्चे पर पड़ता है.
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली चीज जैसे – कैंची, चाकू आदि का इस्तेमाल से बचना चाहिए.
  • इस समय कुछ भी खाने से बचना चाहिए. हालांकि, गर्भवती महिलाएं जरूरत पर फल, जूस आदि का सेवन कर सकते हैं.
  • घर की खिड़कियों को मोटे पर्दों से ढक दें, ताकि ग्रहण की नकारात्मक किरणें घर में प्रवेश न करें.
  • ग्रहण से पहले बने हुए भोजन का इस्तेमाल न करें. ग्रहण काल खत्म होने के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर पवित्र स्नान करें.
  • इस दौरान गर्भवती महिलाएं मन में भगवान शिव और विष्णु जी का ध्यान करती रहें. ग्रहण के दौरान सोने से परहेज करें. सभी खाने और पीने की चीजों में तुलसी पत्र डाल दें.

Back to top button