x
मनोरंजनहॉट

दिशा पाटनी का हाथ पकड़े देर रात रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं मौनी रॉय -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दिशा पाटनी और मौनी रॉय रियल फ्रेंडशिप गोल्स सेट करती नजर आ रही हैं। दिशा और मौनी एक दूसरे के साथ अक्सर ही टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। बीती रात भी दोनों एक्ट्रेस लेट नाइट डिनर के लिए निकली थीं। इस दौरान दिशा पाटनी कैजुअल तो मौनी रॉय ग्लैमरस लुक में नजर आईं। मौनी रॉय ने ऑरेंज कलर की मिनी ड्रेस गर्ल्स डिनर डेट के लिए कैरी की थी। ऑरेंज ड्रेस के साथ मौनी ने गोल्डन कलर की फ्लैट चप्पल कैरी की थी। डार्क आइमेकअप के साथ मौनी ने लाइट कलर की लिपशेड कैरी की हुई थी। मौनी रॉय का यह ग्लैमरस डिनर डेट लुक खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

डिनर डेट पर स्पॉट हुईं मौनी रॉय-दिशा पाटनी

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी और मौनी रॉय की दोस्ती के खूब चर्चे हैं। दोनों एक्ट्रेसेस अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाती हुई नजर आती हैं। इसी बीच मौनी रॉय और दिशा पाटनी का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मौनी रॉय और दिशा पाटनी डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर आती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। दिशा पाटनी और मौनी रॉय का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर फैंस से लेकर ट्रोल्स तक जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। तो चलिए बिना देर किए देखते है दिशा पाटनी और मौनी रॉय का ये वायरल वीडियो।

दिशा पाटनी ब्लू कलर का फुल स्लीव टॉप

दिशा पाटनी ब्लू कलर का फुल स्लीव टॉप और लूज डेनिम्स पहनकर डिनर डेट के लिए निकली थीं. इस दौरान दिशा पाटनी ने कैजुअल शूज के साथ व्हाइट कलर का छोटा बैग कैरी किया हुआ था।दिशा ने अपने लेट नाइट डिनर लुक को सटल मेकअप और ओपन हेयर के साथ पूरा किया थ।दिशा पाटनी और मौनी रॉय सिर्फ डिनर डेट्स पर ही नहीं, बल्कि कई बार वेकेशन पर भी जा चुकी हैं।और अपने वेकेशन की सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही शेयर करती रहती हैं. मौनी और दिशा की फ्रेंडशिप का बॉन्ड फैंस को खूब पसंद आता है।

मौनी रॉय-दिशा पाटनी के वीडियो पर लोगों ने दिया ये रिएक्शन

एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहा है। फैंस दिशा पाटनी और मौनी रॉय की दोस्ती की जमकर तारीफ करते दिखे तो वहीं ट्रोल ने इसको शक की निगाह से देखा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘दया कुछ तो गड़बड़ है’। मौनी रॉय और दिशा पाटनी के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Back to top button