x
बिजनेस

डीलिस्ट होगी Reliance Capital होगी हिंदुजा ग्रुप की


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – Reliance Capital के रिजॉल्युशन प्लान को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (NCLT) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बुधवार (28 फरवरी 2024) को इस बारे में एक्सचेंजों को जानकारी दी।NCLT से रिजॉल्युशन प्लान की मंजूरी मिलने के बाद Reliance Capital को हिंदुजा ग्रुप की IndusInd International Holdings (IIHL) अधिग्रहण करेगी। NCLT के दो सदस्यीय-बेंच ने IIHL के रिजॉल्युशन प्लान को मंजूरी दी है।

रिजर्व बैंक ने नवंबर 2021 में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी के खराब गवर्नेंस और पेमेंट डिफॉल्ट के मामले पर रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने नागेश्वर राव वाई को नया प्रशासक बनाया। उन्होंने रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करने के लिए फरवरी 2022 में बिड्स मंगाई।रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था। चार आवेदकों ने अपने रिजोल्यूशन प्लान के साथ बोलियां लगाईं। लेकिन, कोई भी बिड लेनदारों की समिति (CoC) की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इसलिए उसने सभी बोलियों को खारिज कर दिया।

रिलायंस कैपिटल पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था। रिजर्व बैंक ने नवंबर 2021 में खराब गवर्नेंस और पेमेंट डिफॉल्ट के मामले पर रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने नागेश्वर राव वाई को नया प्रशासक बनाया। उन्होंने रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण करने के लिए फरवरी 2022 में बिड्स मंगाई।चार आवेदकों ने अपने रिजॉल्यूशन प्लान के साथ बोलियां लगाईं। लेकिन, कोई भी बिड लेनदारों की समिति (CoC) की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इसलिए सभी बोलियां खारिज हो गईं।फिर लेनदार बैंक एक चैलेंज मैकेनिज्म लाए, जिसमें IIHL और टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स ने हिस्सा लिया। जून 2023 में हिंदुजा ग्रुप की फर्म को कमेटी ने 9,661 करोड़ रुपये की अपफ्रंट कैश बिड के लिए चुना। रिलायंस कैपिटल का अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये का नकद शेष भी लेनदारों के पास जाएगा।मुंबई की NCLT कोर्ट में जस्टिस वीरेंद्र सिंह बिष्ट और टेक्निकल मेंबर प्रभात कुमार की बेंच ने मौखिक आदेश में IIHL के रिजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दी।

Back to top button